एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर मौनी रॉय को बताया पत्नी तो हो गए ट्रोल

अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' अपने अलग सब्जेक्ट और देशभक्ति से भरे अंदाज को लेकर चर्चा में है. लेकिन इन दिनों अक्षय कुमार की एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है.

नई दिल्ली: अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' अपने अलग सब्जेक्ट और देशभक्ति से भरे अंदाज को लेकर चर्चा में है. लेकिन इन दिनों अक्षय कुमार की एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है. इस पोस्ट में अक्षय कुमार ने फिल्म गोल्ड में उनकी पत्नी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस मौनी रॉय की तस्वीर शेयर की है. अक्षय कुमार ने मौनी रॉय की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मिलिए मेरी पत्नी मिसेज मोबिना दास से'. कुछ घंटों में ही अक्षय की ये पोस्ट वायरल हो गई और उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. दरअसल, अक्षय ने अपनी पोस्ट में मौनी को फिल्म के उनके किरदार की पत्नी के रूप में इंट्रोड्यूस किया है. अब अक्षय के इसी को लेकर फैंस अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

Meet Mrs. Monobina Das, my wife. @imouniroy @excelmovies

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

एक फैन ने लिखा 'तो फिर ट्विंकल खन्ना का क्या होगा?'. आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की रील नहीं बल्कि रियल लाइफ वाइफ हैं. एक ट्रोल ने अक्षय को उनके पिछले अफेयर्स की याद दिलाते हुए लिखा, क्या शिल्पा और रवीना की तरह ट्विंकल को भी छोड़ दिया. एक ट्रोल ने ट्विंकल खन्ना को टैग करते हुए अक्षय की शिकायत करते हुए लिखा, ''ट्विंकल मैम देख लो अक्की पाजी क्या ट्वीट कर रहे हैं..'' बता दें कि 'गोल्ड' में अक्षय कुमार एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं जिसने ओलंपिक में भारत को अपना पहला स्वर्ण पदक जिताया था. ट्रेलर बहुत ही शानदार है जिसे देखकर कुछ पल के लिए आपके अंदर में देशभक्ति का भाव जग जाएगा. इस ट्रेलर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है, ''वो ख़्वाब जिसने हमारे पूरे देश को एक साथ जोड़ दिया, देखिए भारत टीम की यह कहानी #Gold में.' कुछ दिनों अक्षय ने इसका पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, "वो सपना जो पूरे देश ने एक साथ देखा था. वो सपना जो 1936 में शुरु हुआ था. वो सपना जिसे सच होने में 12 साल लग गए. देखने के लिए तैयार हो जाइए...'' आपको बता दें कि भारत ने 12 अगस्त 1948 को ओलंपिक के दौरान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था. इस ऐतिहासिक जीत का जश्न अब इस स्वतंत्रता दिवस पूरा देश इस फिल्म को देखकर मनाने वाला है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मौनी रॉय, विनीत कुमार, अमित साध मुख्य भूमिका में हैं. मौनी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. वहीं विनीत कुमार इससे पहले मुक्केबाज़ में तारीफे बटोर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंफर्म: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget