एक्सप्लोरर

'मेरे वोट क्यों गिन रहे हो', नोटा से भी कम वोट पाकर एजाज खान चर्चा में, इस अंदाज में दिया ट्रोलर्स को जवाब

Maharashtra Election Results 2024: एक्टर एजाज खान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे. लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करनापड़ा. जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं.

Ajaz Khan Trolled: इस बार महाराष्ट्र चुनाव में बिग बॉस फेम एक्टर एजाज खान ने भी चुनाव लड़ा था. हालांकि, वर्सोवा सीट से खड़े हुए एजाज को करारी हार का सामना करना पड़ा है.

सोशल मीडिया पर खासे चर्चित सेलिब्रिटी एजाज खान की इतनी करारी हार के बाद जहां एक ओर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर एजाज ने भी वीडियो जारी कर अपनी बात बताई है.

तो चलिए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर एजाज को लेकर क्या बातें हो रही हैं और एजाज ने इन बातों का जवाब किस अंदाज में दिया है.

वर्सोवा सीट से बुरी तरह हारे एजाज खान

एजाज खान ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई की वर्सोवा सीट से चुनाव लड़ा था. एजाज खान को चंद्रशेखर की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से चुनाव के लिए टिकट मिला था. जिसके बाद एजाज के लिए खुद चंद्रशेखर ने भी मुंबई पहुंचकर प्रचार किया था. हालांकि, जब चुनावी रिजल्ट आया तो एजाज खान सिर्फ 155 वोटों तक आकर सिमट गए.

सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुए एजाज

इसके बाद सोशल मीडिया पर नेटीजंस ने एजाज खान की फिरकी लेना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर एजाज की जमानत जब्त होने को लेकर कई मीम्स वायरल होते दिखे. एक मीम में यूजर ने लिखा था कि एजाज को अपनी फैमिली के भी वोट नहीं मिले.

लोगों ने किए ऐसे-ऐसे फनी कमेंट

वहीं दूसरे यूजर ने एजाज की चुटकी लेते हुए लिखा कि, ‘आखिर ये कौन लोग हैं जिन्होंने एजाज को वोट दिया है. इसपर रिसर्च होनी चाहिए.’ एक यूजर ने तो एजाज और रजत दलाल के फैक्टर पर चुटकी कसते हुए कहा कि इससे अच्छा तो रजत दलाल को ही चुनाव लड़वा देते. इसके अलावा एक ने तो ये तक कह डाला कि, ‘एजाज, रील लाइफ रियल नहीं होती. 56 लाख इंस्टाग्राम फॉलोवर वाले इंसान को सौ से भी कम वोट मिले हैं.’

हालांकि, इसके बाद एजाज खान ने भी सोशल मीडिया पर एजाज ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उनकी हार की ज्यादा चर्चा क्यों की जा रही है.

क्या कहा है एजाज ने?

एजाज ने वीडियो जारी कर कहा है कि जो लोग जीते हैं उनकी जीत से ज्यादा चर्चा मेरी हार की हुई है. ब्रेकिंग न्यूज बन रही है खबरें बन रही हैं. एजाज ने कहा, ''जो जीता है उनकी न्यूज बनाओ. आप लोगों को ये परवाह है कि एजाज को सिर्फ 155 वोट मिले.''

एजाज ने आगे कहा कि उन्हें इस तरह की सुर्खियों का कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वो एक सोशल वर्कर हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajaz Khan (@imajazkhan)

ये भी पढ़ें - KBC 16: सड़कों पर लोगों की फोटो खींचकर ये काम करते हैं अमिताभ बच्चन, 'केबीसी 16' में बेटे अभिषेक ने खोली पोल

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत और चीन में अलग-अलग वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', जानिए वजह
भारत और चीन में अलग-अलग वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', जानिए वजह
बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
Video: ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget