एक्सप्लोरर

#MeToo: अजय देवगन की फिल्म के सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ हुई बदतमीजी, एक्टर ने लिया ये एक्शन

#MeToo: बॉलीवुड के बिग स्टार्स अब अपनी फिल्म के सेट पर ये कड़ा संदेश देते नजर आ रहे हैं कि उनके सेट पर महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अजय देवगन ने इसी के चलते अपने मेकअप मैन को निकाल दिया.

अजय देवगन ने अपने मेकअप मैन को मीटू के तहत लगे आरोप के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया है. मामला अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'दे दे प्यार दे' के सेट का है. फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रही तान्या पौल ने सोशल मीडिया के जरिए उनके मेकअप मैन पर उनके साथ शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे. जिसे गंभीरता से लेते हुए अजय देवगन और लव रंजन ने अब एक्शन लिया है. तान्या ने लगाया था ये आरोप तान्या ने आरोप लगाते हुए कहा था कि ''मैं मॉनिटर पर शॉट देख रही थी तभी मुझे पीछे से अपने कंधे पर एक हाथ महसूस हुआ. सीन चल रहा था और शॉट की कॉन्टीन्यूटी में थोड़ी दिक्कत थी. क्योंकि शूटिंग चल रही थी इसके चलते मैं उस वक्त ठीक से नहीं देख पाई की मेरे पीछे कौन था. लेकिन जब मैं वापस मॉनिटर पर आई तो उसने मुझसे कहा कि तुम्हें मेरा शुक्रिया अदा करना चाहिए कि मैंने तुम्हें मसाज दी. '' इसके आगे तान्या ने लिखा,  ''कुछ वक्त बाद एक बार फिर उसने ऐसी ही हरकत की. मैं मॉनिटर पर सीन देख रही थी. तभी वो सीन देखने के बहाने मेरी कुर्सी के साथ चिपक कर खड़ा हो गया और फिर उसका हाथ मेरे कंधे पर आ गया. इस बार मैंने अपनी टीम से कहा कि वो मेरी कुर्सी के पास रहें और इस बात का खयाल रखें कि कोई भी मेरी कुर्सी के साथ चिपक कर खड़ा न हो. '' तान्या ने बताया कि उसने इस बाबत अपने टीम मेंबर्स से बात की थी जिसके बाद किसी ने ये बात ऊपर तक पहुंचा दी. जिसके बाद इस बात का संज्ञान लेते हुए खुद लव रंजन ने उन्हें अपने पास बुलाया और बात की. जिसके बाद लव रंजन ने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार सेट पर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जैसे ही ये बात अजय देवगन को बताई उन्होंने तुरंत मेकअप मैन को वहां से निकाल दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवि किशन के हाथ लगा करियर का सबसे बड़ा जैकपॉट, इस मेगा बजट फिल्म में बनेंगे लीड हीरो
रवि किशन के हाथ लगा करियर का सबसे बड़ा जैकपॉट, इस मेगा बजट फिल्म में बनेंगे लीड हीरो
अलाना पांडे के घर गूंजेगी बेटी की किलकारी, जेंडर रिवील के दौरान फूट-फूटकर रोईं, देखें VIDEO
बेटा होगा या बेटी? जेंडर रिवील के दौरान इमोशनल हुईं अनन्या पांडे की बहन अलाना, देखें वीडियो
'राजपूत होकर स्वरा भास्कर के साथ कैसे बैठ गया?' सिवेत तोमर बोले-उसने सॉरी बोला था
'राजपूत होकर स्वरा भास्कर के साथ कैसे बैठ गया?' सिवेत तोमर बोले-उसने सॉरी बोला था
'गालियां और मार मिली...फिर भी चुप रहा', शहजाद पूनावाला पर हमले के बाद टीम का इमोशनल पोस्ट
'गालियां और मार मिली...फिर भी चुप रहा', शहजाद पूनावाला पर हमले के बाद इमोशनल पोस्ट

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget