एक्सप्लोरर

अजय देवगन ने खुद का नाम मिटाकर बताई क्या है उनकी पहचान, महिला दिवस पर एक्टर का खास संदेश

महिला दिवस के मौके पर अजय देवगन ने बेहद अनोखे अंदाज में एक पोस्ट शेयर किया है. इसके जरिए उन्होंने अपनी पहचान एक एक्टर के रूप में नहीं बल्कि किसी और तरीके से बताई है.

आठ मार्च यानी आज पूरी दुनिया महिला दिवस के रुप में मना रही है. आज के दिन हर कोई महिलाओं के हौसले को सलाम कर रहा है. सोशल मीडिया पर लोग महिलाओं के जज्बे की सराहना करते हुए कई तरह के पोस्ट शेयर कर रहा हैं. इसी क्रम में अजय देवगन ने भी दिल छू लेने वाली एक बात शेयर की है.

सुपरस्टार अजय देवगन ने महिला दिवस के खास मौके पर अपने परिवार की महिलाओं को सम्मान देते हुए पोस्ट किया है. अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'वीना का बेटा, कविता और नीलम का भाई, काजोल का पति, न्यासा का पिता.' अजय देवगन भले ही बॉलीवुड के सिंघम कहे जाते हों लेकिन वह खुद को किन किन नाम से संबोधित करते हैं, यह आप ने उनके पोस्ट से समझ ही लिया होगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

इस पोस्ट में उन्होंने अपना नाम काट दिया है. अजय देवगन के फैंस ने उनके इस पोस्ट पर कमेंट्स की झड़ी लगा दी है. फैंस को अजय द्वारा महिला दिवस की बधाई इस अनोखे अंदाज में देना बहुत पसंद आया है. बात उनके वर्क फ्रंट की करें तो इन दिनों अजय ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों तक में छाए हुए हैं. हाल ही में अजय फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में कैमियो में नजर आए. वहीं वेब सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' से उन्होंने ओटीटी पर डेब्यू किया है. 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' में अजय ने ऐसा किरदार निभाया है, जो दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ रहा है. अजय की अगली फिल्म आरआरआर भी सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इसके बाद वह रनवे 34, मैदान, थैंक गॉड और भोला जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- दिखने में है मासूम लेकिन तारक मेहता में करता है जेठालाल की नाक में दम, शो के इस किरदार के बचपन की झलक देख पहचान पाए आप?

करण कुंद्रा के पिता ने तेजस्वी को मान लिया है अपनी बेटी, दोनों की केमिस्ट्री पर मां ने कही ये बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget