एक्सप्लोरर

अजय की 'तानाजी' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, नौवें दिन हुई पहले दिन से भी ज्यादा कमाई

कई राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' सिनेमाघरों में दमदार कमाई कर रही है. खास बात ये है कि फिल्म ने रिलीज़ के नौवें दिन पहले दिन से भी ज्यादा का कारोबार किया है.

नई दिल्ली: अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' सिनेमाघरों में दमदार कमाई कर रही है. फिल्म ने रिलीज़ के नौवें दिन यानी शनिवार को पहले दिन से भी ज्यादा की कमाई कर डाली है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 118.91 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, अब फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' ने दूसरे हफ्ते के दूसरे दिन यानी शनिवार को 16.36 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया है, जबकि फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन 15.10 रुपये ही कमाए थे. नौवें दिन 16 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करना इस बात की ओर इशारा करता है कि ये फिल्म आसानी से 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. इससे पहले दूसरे हफ्ते के पहले दिन फिल्म ने 10.06 करोड़ रुपये कमाए थे.

पहले हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 15.10 करोड़, शनिवार को 20.57 करोड़, रविवार को 26.26, सोमवार को 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की थी.

अजय ने किया फैंस को शुक्रिया अजय देवगन ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ''सभी फैंस का शुक्रिया आपके साथ और प्यार की वजह से ही ये मुमकिन हो पाया है. मैं आपके प्यार, सपोर्ट और प्रोत्साहन के लिए शुक्रिया अदा करता हूं.''

इतना ही नहीं फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री भी कर दिया गया है. फिल्म को हरियाणा में टैक्स फ्री कर दिया गया है. यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के कार्यालय ने बुधवार को दी. इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को ही फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget