एक्सप्लोरर

Drishyam 2: क्या अपने परिवार को बचा पाएंगे विजय सालगांवकर? जानिए पहले पार्ट से कितनी अलग होगी ‘दृश्यम 2’ की कहानी

Ajay Devgan Drishyam 2: ‘दृश्यम’ की सफलता के 7 सालों बाद अजय देवगन इस फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं. ऐसे में चलिए समझने की कोशिश करते हैं कि ‘दृश्यम 2’ की कहानी क्या हो सकती है?

Drishyam 2 Story: साल 2015 में आई अजय देवगन (Ajay Devgan) की मिस्ट्री क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम’ (Drishyam) लोगों को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा तबू (Tabu), श्रेया सरन (Shriya Saran), इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और मृणाल जाधव (Mrunal Jadhav) जैसे सितारे अहम किरदार में थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से लेकर लोगों के दिलों तक में खूब जगह बनाई थी. वहीं लोगों को लंबे समय से फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘दृश्यम’ (Drishyam 2) का इंतजार था. हालांकि अब ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. ‘दृश्यम 2’ 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

इस फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ चुका है, जिसे देख मालूम होता है कि दूसरे पार्ट की कहानी पहले पार्ट से भी ज्यादा शानदार होने वाली है. चलिए ऐसे में समझने की कोशिश करते हैं कि ‘दृश्यम 2’ की कहानी पहले पार्ट से कितनी अलग हो सकती है? क्या विजय सालगावंकर अपने परिवार को बचा पाते हैं.

क्या होगी ‘दृश्यम 2’ की कहानी?
दृश्यम के पहले पार्ट में दिखाया गया था कि विजय सालगांवकर यानी अजय देवगन की बेटी गलती से एक पुलिस ऑफिसर यानी तबू के बेटे की हत्या कर देती थी, जिसके बाद विजय अपने परिवार को बचाने की हर संभव कोशिश करता है.

‘दृश्यम 2’ की कहानी में दिखाया जाएगा कि ये केस 7 सालों बाद फिर से खुलता है. विजय और उसका परिवार एक बार फिर से पुलिस के चंगुल में फंसते नज़र आएंगे. ‘दृश्यम’ में जहां अजय देवगन के परिवार के लिए तबू मुसीबत बनी थीं. तो वहीं दूसरे पार्ट में तबू के साथ-साथ अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) भी सालगांवकर परिवार की मुसीबत बढ़ाते नज़र आएंगे.

सामने आए ट्रेलर में अक्षय खन्ना बेहद ही दमदार किरदार में नज़र आ रहे हैं और उन्हें विजय के घर के पीछे गार्डन में गड़े मुर्दे को भी उखाड़ते हुए देखा जा सकता है. ट्रेलर के एक छोटे से सीन में विजय सालगांवकर को अपना गुनाह भी कबूल करते हुए दिखाया गया है, लेकिन क्या सच में वो अपने गुनाह कबूल करते हैं ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही मालूम पड़ेगा.

ये तो हम सभी जानते हैं कि विजय सालगवांकर एक बेहद ही चालाक आदमी है और दूसरे पार्ट में भी वो अपने परिवार को बचाने की हर तरह की कोशिश करेगा, लेकिन ट्रेलर के शुरूआत में वो कहते हैं, “सच पेड़ के बीज की तरह होता है. जितना चाहें दफना लो, वो एक दिन बाहर आ ही जाता है.” अजय का ये डायलॉग थोड़ा सस्पेंस भी बढ़ाता है कि क्या वो अपने परिवार को बचाएंगे या फिर पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लेंगे.

बहरहाल, ‘दृश्यम 2’ (Drishyam) 2 में विजय सालगांवकर के परिवार के साथ जो कुछ भी हो, लेकिन ये तो तय है कि दूसरे पार्ट की कहानी पहले से कहीं ज्यादा दमदार होने वाली है. दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर तड़का मिलने वाला है.

यह भी पढ़ें- Vaishali Takkar Suicide Case: वैशाली टक्कर की मौत के बाद से फरार हैं पड़ोसी, सुसाइड नोट से हुई कई चौंकाने वाले खुलासे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' रविवार को कर रही धमाका, 4 बजे तक 385 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' रविवार को कर रही धमाका, 4 बजे तक 385 करोड़ पार कलेक्शन
परिणीति को अपना 14 साल पुराना डायलॉग नहीं आया याद, राघव चड्ढा ने सुनाकर सबको चौंकाया
परिणीति को अपना 14 साल पुराना डायलॉग नहीं आया याद, राघव चड्ढा ने सुनाकर सबको चौंकाया
‘प्रताप’ में मीरा सेन बनीं सीमा बिस्वास, पुलिस की वर्दी में दिखा दमदार अंदाज
‘प्रताप’ में मीरा सेन बनीं सीमा बिस्वास, पुलिस की वर्दी में दिखा दमदार अंदाज
2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे हर्षवर्धन राणे, इन 4 फिल्मों में आएंगे नजर 
2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे हर्षवर्धन राणे, इन 4 फिल्मों में आएंगे नजर 

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget