एक्सप्लोरर
Video: स्कूल के एनुअल फंक्शन में मां ऐश्वर्या के संग आराध्या ने किया डांस
एनुअल फंक्शन खत्म होने के बाद सभी अनीता अंबानी स्टेज पर सबको चीयर करती दिखीं. इसी दौरान मम्मी ऐश्वर्या भी लाडली आराध्या के पास पहुंची.

नई दिल्ली: धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में बॉलीवुड के कई सितारे अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे, लेकिन हमेशा की तरह सेंटर ऑफ अटेंशन तो कुछ स्टार किड्स पर रहा. इन स्टार किड्स में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के बच्चे शुमार हैं. एनुअल फंक्शन खत्म होने के बाद सभी अनीता अंबानी स्टेज पर सबको चीयर करती दिखीं. इसी दौरान मम्मी ऐश्वर्या भी लाडली आराध्या के पास पहुंची. इस दौरान ऐश्वार्या , आराध्या का हाथ पकड़कर डांस करन लगी, लेकिन आराध्या को मम्मी की कंपनी ज्यादा पसंद नहीं आई और वो उनसे हाथ छुड़ाकर अपने एक साथी के साथ डांस करने लगी.
इससे पहले इसी फंक्शन से आराध्या के डांस का एक वीडियो सामने आया था. वीडियो में सबसे ज्यादा खास वो लम्हा है जब परफॉर्मेंस ऐन होने को आता है और आराध्या अकेले ही स्टेज पर परफॉर्म करती हैं. आराध्या के इस डांस को देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि वो बड़े होने के बाद ऐश्वर्या के ज्यादा जबरदस्त डांस करती नजर आएंगी.
Aaradhya’s Annual Day performance from a few minutes ago. She was clearly in charge and I especially love the ending pic.twitter.com/yxNK1YR1Sw — Bewitching Bachchans (@TasnimaKTastic) December 16, 2017
और पढ़ें
Source: IOCL


























