एक्सप्लोरर

जब Shah Rukh Khan की फिल्म रिप्लेस किए जाने पर टूट गया था Aishwarya Rai का दिल, कहा- ये काफी हर्ट करता है...

ऐश्वर्या राय ने कई बार अपने स्ट्रगल के बारे में बात की है. एक बार ऐश्वर्या राय ने बताया कि कैसे फिल्म शुरू होने से पहले उन्हें रिप्लेस कर दिया जाता था. उन्हें शाहरुख की एक फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया था. 

Aishwarya Rai On Replaced From Shah Rukh Khan Films: ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर अपनी अनफ़िल्टर्ड राय के लिए सुर्खियों में रही हैं. मिस वर्ल्ड होने के बावजूद भी ऐश्वर्या राय के लिए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना इतना आसान नहीं था. ऐश्वर्या राय ने कई बार अपने स्ट्रगल के बारे में बात की है. एक बार ऐश्वर्या राय ने बताया कि कैसे फिल्म शुरू होने से पहले उन्हें रिप्लेस कर दिया जाता था.

इतना ही नहीं उन्हें उनकी एक्टिंग स्किल्स को लेकर भी अक्सर ट्रोल किया जाता था. 90 के दशक में ऐश्वर्या राय को शाहरुख खान की एक फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया था. एक बार शाहरुख ने भी इस बारे में खुलकर बात की और रानी मुखर्जी के साथ 'चलते चलते' में ऐश्वर्या को रिप्लेस करने पर पछतावा जाहिर किया, हालांकि इसे एक निर्माता के रूप में एक अच्छा निर्णय कहा गया.

शाहरुख खान की फिल्म से रिप्लेस हुईं थी ऐश्वर्या राय?

खैर, शाहरुख ही नहीं, ऐश ने भी एक बार उनकी जानकारी के बिना शाहरुख की फिल्मों से निकाले जाने के बारे में खुलकर बात की थी. सिमी गरेवाल के साथ रेंडीज़वस में जब ऐश्वर्या राय से शाहरुख खान की फिल्मों में जगह लेने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे बहुत दुखदायी बताया. उन्होंने कहा, "हां, उस समय लिखा था कि हम एक साथ कुछ फिल्मों पर काम करेंगे, और फिर अचानक, वो फिल्में नहीं बन रही थी वो भी बिना किसी जानकारी के, न ही कोई सफाई दी गई इसे लेकर." ऐश्वर्या राय बच्चन ने आगे खुलासा किया, "नहीं, यह मेरा फैसला नहीं था," यह स्वीकार करते हुए कि वह अचानक कदम से हर्ट जरूर हुईं थी.

उन्होंने कहा कि ये आपको काफी हैरान करता है और आप हर्ट होते हैं क्योंकि इसमें आपकी हिस्सेदारी नहीं है. लेकिन हां आगे के लिए आप और ज्यादा अलर्ट जरूर हो जाते हैं. बाद में जब सिमी गरेवाल ने ऐश्वर्या राय से पूछा कि क्या वह कभी निर्माताओं के पास वापस आईं और यह जानने की कोशिश की कि उन्हें क्यों रिप्लेस किया गया. तो उन्होंने कहा, "यह मेरे नेचर में नहीं है. अगर किसी व्यक्ति को इसे समझाने की आवश्यकता महसूस होती है, तो वे खुद करेंगे. अगर उन्होंने कभी नहीं किया, तो उनका इरादा कभी नहीं था. इसलिए, यह सवाल करना मेरे स्वभाव में नहीं है कि क्या और क्यों. लेकिन मैं किसी व्यक्ति के पास नहीं जाऊंगी और पूछूंगी कि क्यों ऐसा किया गया.''

आपको बता दें कि इसके बाद ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ में काम किया जिनमें जोश, देवदास शामिल हैं. फिलहाल ऐश्वर्या राय बच्चन पोन्नियन सेलविन 2 की रिलीज का इंतजार कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- अफेयर-ब्रेकअप से गुजरने के बाद जुड़ा था अभिषेक-ऐश्वर्या का रिश्ता, जानें दोनों ने कैसे लिखे 'ढाई अक्षर प्रेम के'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'रामायण 2' पर साई पल्लवी ने दिया सबसे बड़ा अपडेट, खोला फिल्म का ये सीक्रेट
'रामायण 2' पर साई पल्लवी ने दिया सबसे बड़ा अपडेट, खोला ये सीक्रेट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget