एक्सप्लोरर

उदय चोपड़ा से ब्रेकअप के बाद नरगिस फखरी को मिला नया प्यार, टैटू बनवाकर किया ऐलान

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फखरी और उदय चोपड़ा के रिलेशन, ब्रेकअप और यहां तक की शादी की खबरें भी खूब चर्चा में रहीं. लेकिन अब फाइनली नरगिस ने अपने रिलेशन को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान कर दिया है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फखरी और उदय चोपड़ा के रिलेशन, ब्रेकअप और यहां तक की शादी की खबरें भी खूब चर्चा में रहीं. लेकिन अब फाइनली नरगिस ने अपने रिलेशन को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान कर दिया है. पिछले कुछ वक्त से खबरें थीं कि नरगिस लॉस एंजल्स में एक हॉलीवुड के म्यूजिक प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मैट अलोंजो को डेट कर रही हैं. अब खुद नरगिस फखरी ने ही सोशल मीडिया के जरिए अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है. नरगिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैट अलोंजो के साथ तस्वीर शेयर की. इतना ही नहीं नरगिस ने अपने हाथ पर एम और एन अक्षर का टैटू भी बनवाया है. जहां एन का मतलब नरगिस है तो वहीं एम का मतलब मैट से है.
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक नरगिस और मैट पिछले साल यानी अक्टूबर 2017 में मिले थे. इसी के बाद से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और इस वक्त ये दोनों लॉस एंजल्स में लिवइन में साथ रह रहे हैं. नरगिस से जुड़े एक सूत्र ने मुंबई मिरर को बताया कि टैटू बनवाने से पहले नरगिस बेहद घबराईं हुईं थी लेकिन बाद में मैक ने उन्हें इसके लिए मना लिया. जब नरगिस टैटू बनवाकर पार्लर से बाहर निकलीं तो वह अपने रिश्ते को लेकर पहले से ज्यादा आश्वस्त और सहज दिखीं.उदय चोपड़ा से ब्रेकअप के बाद नरगिस फखरी को मिला नया प्यार, टैटू बनवाकर किया ऐलान इन दिनों नरगिस और मैट साथ में काफी खुश हैं और एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं. सूत्र ने बताया कि दोनों को ही ट्रैवलिंग का शौक है और वो इन दिनों खूब ट्रैवल करते हैं. साथ ही अब ये दोनों और म्यूजिक वीडियोज पर काम कर रहे हैं. आपको बता दें कि नरगिस ने 2011 में निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. नरगिस की पहली ही फिल्म सुपरहिट रही लेकिन बाद में उनका फिल्मी करियर रफ्तार नहीं पकड़ पाया. नरगिस अपनी फिल्मों के लिए कम और उदय चोपड़ा से अपने रिश्तों को लेकर ज्यादा सर्खियों में रहतीं थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
मंगलवार को 'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, साउथ फिल्म भी चमकी, जानें 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
मंगलवार को 'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, जानें- 'बंटवारा 1947' सहित बाकी फिल्मों का हाल
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंगलवार को ‘बंटवारा 1947’ की कमाई में आई तेजी, 5वें दिन किया इतना कलेक्शन
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का 5वें दिन कितना रहा कलेक्शन, जानें यहां

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget