एक्सप्लोरर

DC की सक्सेस के बाद वामिका गब्बी ने लिया बड़ा फैसला, डबल कर दी फीस

फिल्म DC की सक्सेस के बाद वामिका गब्बी चर्चा में हैं. उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी फीस बढ़ाते हुए डबल कर दी है.

एक्ट्रेस वामिका गब्बी इन दिनों अपने करियर के स्वर्णिम दौर में हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडियन सिनेमा तक में एक्ट्रेस अच्छा काम कर रही हैं और फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो गई हैं. फिलहाल वो फिल्म 'DC' में नजर आ रही हैं और इसकी सक्सेस के बाद एक्ट्रेस ने एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने इस फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बाद न सिर्फ अपनी फीस बढ़ाई है. बल्कि इसे डबल कर दिया है.

वामिका गब्बी ने डबल की अपनी फीस

वामिका गब्बी की फिल्म DC हाल ही में आई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म आते से ही छा गई और टिकट खिड़की पर सफल रही. इसके बाद अब उन्होंने अपनी फीस में इजाफा कर दिया है. तेलुगु123 की रिपोर्ट की माने तो एक्ट्रेस पहली जितनी फीस लेती थी अब वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए उससे डबल चार्ज करेंगी.

ये भी पढ़ें: 'मेरी ताकत, मेरा घर…' पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार

अब कितने करोड़ लेंगी वामिका गब्बी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक 32 साल की एक्ट्रेस वामिका गब्बी अभी तक एक फिल्म के लिए तीन करोड़ रुपये चार्ज करती रही हैं. हालांकि अब वो आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए इससे डबल यानी छह करोड़ रुपये फीस लेंगी. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि डीसी की सक्सेस के बाद कई फिल्ममेकर्स ने उन्हें अलग-अलग भाषा की फिल्मों का ऑफर दिया है.

DC की सक्सेस के बाद वामिका गब्बी ने लिया बड़ा फैसला, डबल कर दी फीस

एक्ट्रेसेस को कम फीस मिलने से खफा रही हैं वामिका

बता दें कि जून 2026 में जूम को दिए इंटरव्यू में वामिका ने कहा था, 'मेल एक्टर और एक्ट्रेस के बीच की फीस का अंतर उन्हें समझ नहीं आता है. एक्ट्रेस को सिर्फ इसलिए कम पैसे मिलते रहे हैं कि वो महिला है. जबकि एक्ट्रेस के बिना फिल्म नहीं बन सकती और लोगों का मानना है कि मेल एक्टर ज्यादा फैंस का ध्यान खींचते हैं. मुझे ये लॉजिक समझ नहीं आता है और जब फिल्म फ्लॉप होती है तो फिर एक्टर्स की फीस पर असर क्यों नहीं पड़ता है?'

बॉक्स ऑफिस पर हिट निकली 'DC'

DC एक तमिल फिल्म है जो 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. इसमें वामिका के साथ लोकश कनगराज नजर आ रहे हैं. ये बतौर एक्टर उनकी पहली फिल्म है. सैकनिल्क के मुताबिक 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी डीसी 14 दिनों में इंडिया में 62 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. 

ये भी पढ़ें: कभी सायरा बानो संग काम करने से दिलीप कुमार ने कर दिया था मना, फिर उन्हीं को बनाया दुल्हन, ऐसी रही लव स्टोरी

संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

DC की सक्सेस के बाद वामिका गब्बी ने लिया बड़ा फैसला, डबल कर दी फीस
DC की सक्सेस के बाद वामिका गब्बी ने लिया बड़ा फैसला, डबल कर दी फीस
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
विवेक ऑबेरॉय के डेब्यू के लिए पिता सुरेश ने खटखटाए दरवाजे, बेटे ने भी झेला लंबा स्ट्रगल
विवेक ऑबेरॉय के डेब्यू के लिए पिता सुरेश ने खटखटाए दरवाजे, बेटे ने भी झेला लंबा स्ट्रगल
पहली बार भंसाली और धनुष संग काम करेंगी करीना कपूर खान? प्रोड्यूसर ने दिया सबसे बड़ा अपडेट
पहली बार भंसाली और धनुष संग काम करेंगी करीना? प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा अपडेट
Advertisement

वीडियोज

Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz
Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर
Rakhi Sawant की Sunita Ahuja को सलाह, बोलीं- ‘200 करोड़ पर ध्यान दो, सब अपने नाम कर लो’
Gaurav Khanna Divorce Row में Orry का बड़ा बयान, Akanksha को बताया ‘Snake in the Grass’
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget