एक्सप्लोरर

पहली बार भंसाली और धनुष संग काम करेंगी करीना कपूर खान? प्रोड्यूसर ने दिया सबसे बड़ा अपडेट

एक बार फिर से करीना कपूर खान को लेकर खबरें हैं कि वो संजय लीला भंसाली और धनुष के साथ पहली बार काम करने जा रही हैं. फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर पीएस मिथ्रन ने बड़ा अपडेट शेयर किया है.

हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली एक फिल्म के लिए करीना कपूर खान के साथ बातचीत कर रहे हैं. संजय ने इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को अप्रोच किया था जिसमें साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर धनुष लीड रोल में नजर आएंगे. हालांकि तब फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी. लेकिन, अब फिल्म को लेकर तमिल फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर पीएस मिथ्रन ने बड़ा अपडेट शेयर किया है.

भंसाली-धनुष संग पहली बार काम करेंगी करीना?

निर्माता पीएस मिथ्रन इस फिल्म का डायरेक्शन करने जा रहे हैं और इससे भंसाली बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं. फिल्म में धनुष की भी एंट्री पहले से ही पक्की है. सारी नजरें अब सिर्फ करीना पर टिकी हुई हैं. इसी बीच मिथ्रन ने अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'सरदार 2' के प्रमोशन के दौरान सिनेमा विकटन को दिए इंटरव्यू में करीना को लेकर कहा, 'बातचीत जारी है. हम डेट्स की पुष्टि पर विचार कर रहे हैं. उम्मीद है, इससे कुछ अच्छा निकलकर सामने आएगा.'

ये भी पढ़ें: कभी सायरा बानो संग काम करने से दिलीप कुमार ने कर दिया था मना, फिर उन्हीं को बनाया दुल्हन, ऐसी रही लव स्टोरी

जंगल एडवेंचर फिल्म होगी

इस फिल्म को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि बताया जा रहा है कि ये एक जंगल एडवेंचर फ़िल्म होगी. जो रहस्य, खतरनाक सफ़र और रोमांच से भरी हुई होगी. बॉलीवुड हंगामा की पिछली रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल इसकी कहानी लिखी जा रही है. मेकर्स इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन नवंबर 2026 में शुरू करेंगे. जबकि फिल्म की शूटिंग साल 2027 की शुरुआत में शुरू की जाएगी. मेकर्स फिलहाल करीना के जवाब का इंतजार कर रहे हैं. 

करीना ने खाई थी भंसाली संग काम न करने की वजह

बता दें कि अगर करीना फिल्म के लिए हां कहती हैं तो ये पहला मौक़ा होगा जब वो धनुष और भंसाली के साथ काम करेंगी. अपने 25 साल के करियर में उन्होंने भंसाली संग कभी काम नहीं किया. इसके पीछे की वजह दोनों का एक पुराना विवाद है.

दरअसल बात ये है कि संजय की साल 2002 की फिल्म 'देवदास' में संजय ने पहले करीना को कास्ट किया था और बाद में उन्होंने ऐश्वर्या को उनकी जगह ले लिया था. करीना को इससे गहरा झटका लगा था. फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो कभी भी भंसाली संग काम नहीं करेंगी.

ये भी पढ़ें: 'मेरी ताकत, मेरा घर…' पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार

संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पहली बार भंसाली और धनुष संग काम करेंगी करीना कपूर खान? प्रोड्यूसर ने दिया सबसे बड़ा अपडेट
पहली बार भंसाली और धनुष संग काम करेंगी करीना? प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा अपडेट
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
'रामायण' के भोजपुरी ट्रेलर ने जीता फैंस का दिल, लोग बोले- '100 करोड़ तो यहीं से आएंगे'
'रामायण' के भोजपुरी ट्रेलर ने जीता फैंस का दिल, लोग बोले- '100 करोड़ तो यहीं से आएंगे'
'द डर्टी पिक्चर' से 'मर्डर 2' तक, 'आवारापन 2' से पहले इमरान हाशमी की इन 5 फिल्मों ने लूटा था बॉक्स ऑफिस
'राज 3' से 'मर्डर 2' तक, इमरान हाशमी की इन 5 फिल्मों ने लूटा था बॉक्स ऑफिस
Advertisement

वीडियोज

Rajpal Yadav का करारा जवाब, बोले- ‘5 करोड़ नहीं, 100 करोड़ में भी कोई मुझे खरीद नहीं सकता’
बेटे के साथ पापा की जिंदगी का खात्मा LIVE !
Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget