एक्सप्लोरर

'बाटला हाउस' के बाद अब मुंबई अटैक्स पर शो बनाएंगे निखिल आडवाणी, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर होगा रिलीज

फिल्मकार-निर्माता निखिल आडवाणी ने खुलासा किया है कि वह साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले 26/11 पर आधारित एक शो पर काम कर रहे हैं. निखिल इस पर फिल्म नहीं बल्कि शो बनाने की तैयारी में हैं.

फिल्मकार-निर्माता निखिल आडवाणी ने खुलासा किया है कि वह साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले 26/11 पर आधारित एक शो पर काम कर रहे हैं. निखिल ने इसका खुलासा मुंबई में सोमवार को अपनी प्रोडक्शन हाउस एम्मे एंटरटेनमेंट की आठवीं सालगिरह के मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान किया.

उन्होंने कहा, "मैं सबसे बड़े वेब प्लेटफॉर्म्स में से एक के लिए एक शो कर रहा हूं, लेकिन मैं कुछ कारणों के चलते इसके नाम का खुलासा नहीं कर सकता, क्योंकि वे शो का ऐलान करना चाहते हैं. फिलहाल मैं इस शो पर काम कर रहा हूं जो साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले 26/11 पर आधारित है."

निखिल ने एम्मी एंटरटेनमेंट्स की तात्कालिक योजनाओं के बारे में बात करते हुए कहा, "जहां तक हमारे प्रोडक्शन हाउस की बात है तो 'मरजावां' इस साल के अंत तक रिलीज होगी और (निर्देशक) मिलाप (जावेरी) फिल्म के रिलीज की सटीक तारीख की घोषणा करेंगे. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख, तारा सुतारिया और रकुल प्रीत सिंह हैं. यह मिलाप द्वारा लिखित और निर्देशित है."

निखिल ने आगे कहा, "आने वाले समय में हमारे पास अबीर सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित 'इंदु की जवानी' भी है जिसमें कियारा आडवाणी, आदित्य सील और मल्लिका दुआ मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसकी स्क्रिप्ट बेहद अच्छी और मजेदार है."

निखिल ने इसकी भी घोषणा की कि वह 2020 में जॉन अब्राहम के साथ 'सत्यमेव जयते 2' की शुरुआत करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. रीजनल पर काम करने की इच्छा के बारे में पूछने पर निखिल ने बताया, "तीन साल पहले हम एक मराठी फिल्म को प्रोड्यूस करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बनी, लेकिन हम भविष्य में रीजनल या स्थानीय फिल्मों को बनाने की कोशिश जरूर करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी शादी है 5 जुलाई को...', आमिर खान ने बताया गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान, देखें वीडियो
'मेरी शादी है 5 जुलाई को...', आमिर खान ने बताया गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान, देखें वीडियो
Welcome To The Jungle BO Day 7: 'वेलकम टू द जंगल' ने 7वें दिन भी मचाई धूम, 'कॉकटेल 2' के उड़ा दिए परखच्चे, इतना बड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
'वेलकम टू द जंगल' ने 7वें दिन भी मचाई धूम, 'कॉकटेल 2' के उड़ा दिए परखच्चे, बनाया ये रिकॉर्ड
Aamir Khan-Gauri Wedding: 'आशीर्वाद दें, हम खुश रहें...', आमिर खान ने कंफर्म की गौरी स्प्रैट संग शादी, तीसरी बार बनेंगे दूल्हा
'आशीर्वाद दें, हम खुश रहें...', आमिर खान ने कंफर्म की गौरी स्प्रैट संग शादी, तीसरी बार बनेंगे दूल्हा
Welcome To The Jungle BO Day 7: 7वें दिन भी बरकरार रही ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 92 करोड़ के हुई पार
बॉक्स ऑफिस: 7वें दिन भी बरकरार रही ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 92 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget