एक्सप्लोरर

'बाहुबली द बिगनिंग' और 'बाहुबली द कंक्लूजन' के बाद पर्दे पर दिखेगी 'बाहुबली 3' ?

नई दिल्ली : बाहुबली के पहले हिस्से में डायरेक्टर एस.एस. राजामौली ने एक बड़ा सस्पेंस छोड़ा था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? ठीक उसी तरह 'बाहुबली : द कंक्लूजन' के अंत में भी दर्शकों के दिलो-दिमाग में एक सवाल घर कर जाता है. जो लोग फिल्म देखकर आ चुके हैं हो सकता है उनके दिमाग में यह सवाल रह-रह कर उठ रहा हो. आइये जानते हैं आखिर यह सस्पेंस क्या है?

जैसा कि ज़ाहिर है रिलीज से पहले हर सिनेमाप्रेमी 'बाहुबली 2' का इंतजार कर रहा था. जिसने भी बाहुबली का पहला हिस्सा देखा उनके जेहन में एक सवाल तकरीबन 2 साल तक चुभता रहा कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? 'बाहुबली 2' 28 अप्रैल को रिलीज हुई, लोग दोस्तों और परिवार के साथ अपने इस सवाल का जवाब जानने जा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कटप्पा जो माहिष्मती साम्राज्य का वफादार है, उसने अमरेंद्र बाहुबली को मार डाला.

पिछले 2 साल से युवाओं के बीच कटप्पा और बाहुबली को लेकर खूब चर्चाएं हुईं. सबने अपने-अपने हिसाब से अनुमान लगाया और सोशल मीडिया पर मनगढ़त कहानियां भी बनाई. फिल्म की रिलीज के साथ ही लोग सिनेमा हॉल की तरफ भागे और फिल्म को अपना भरपूर प्यार भी दे रहे हैं. 'बाहुबली 2' को लेकर थियेटर्स में अलग तरह का माहौल है. छोटे बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सभी फिल्म देखने के लिए उत्सुक दिखते हैं.

बाहुबली द बिगनिंग' और 'बाहुबली द कंक्लूजन' के बाद पर्दे पर दिखेगी 'बाहुबली 3' ?

'बाहुबली 2' की भव्यता और लॉर्जन देन लाइफ कैरेक्टर्स के साथ फिल्म जैसे-जैसे आगे बढ़ती है दर्शक तालियां बजाना शुरु कर देते हैं. देवसेना का प्रतिशोध, महेंद्र बाहुबली का सीधापन और कटप्पा की वफादारी में लोग खो से जाते हैं. फिल्म में वो हर एलिमेंट है जो दर्शकों को बांधे रखता है. बाहुबली के दूसरे हिस्से में दर्शकों को कॉमेडी का पुट भी मिलता है. लोग मामा-भांजे (कटप्पा-अमरेंद्र बाहुबली) की जोड़ी को खूब एन्जवॉय करते हैं. अमरेंद्र बाहुबली का पराक्रम और युद्ध में उनकी निपुणता देख लोग अपनी सीट पर उछलने से लगते हैं. वहीं पर्दे पर शिवगामी देवी के आने के साथ ही दर्शकों के चेहरे पर एक अलग तरह की बेचैनी और सिनेमा हॉल में खामोशी भी देखने को मिलती है.

फिल्म में शिवगामी देवी (रम्या कृष्णन) कम बोलती हैं लेकिन उनकी आंखें सबकुछ बयां करती चली जाती है. फिल्म के विलेन भलालदेव के साथ-साथ बाकी किरदार भी कहानी को आगे बढ़ाते हैं और फिर वो समय भी आता है जब दर्शकों को अपने 'सबसे बड़े सवाल' का जवाब मिलता है. कटप्पा बाहुबली को मार देता है और फिर हर कोई महेंद्र बाहुबली और देवसेना के प्रतिशोध के साथ जा खड़ा होता है.

कुछ समय बाद फिल्म का अंत हो जाता है लेकिन डायरेक्टर ने 'बाहुबली द बिगनिंग' की तरह 'बाहुबली द कंक्लूजन' के अंत में भी दर्शकों के जेहन में एक ऐसा सवाल छोड़ दिया है जिसका जवाब वक्त ही दे पाएगा. 'बाहुबली 2' को देखने के बाद भी लोग सीट छोड़कर जाना नहीं चाहते हैं. वे कुछ देर और फिल्म की भव्यता के साथ जुड़े रहना चाहते हैं. फिल्म खत्म हो चुकी है और बावजूद इसके लोगों की निगाह पर्दे पर टिकी हुई है. और इसी बीच डायरेक्टर एस.एस. राजामौली लोगों की उत्सुकता बढ़ा देते हैं. सिनेमा हॉल में फिल्म को लेकर कानाफूसी तेज होने लगती है.

बाहुबली द बिगनिंग' और 'बाहुबली द कंक्लूजन' के बाद पर्दे पर दिखेगी 'बाहुबली 3' ?

'बाहुबली 2' के अंतिम डायलॉग में एक बच्चा पूछता है कि बाबा क्या महेंद्र बाहुबली का बेटा ही माहिष्मती साम्राज्य का अगला राजा बनेगा और फिर इसका जवाब मिलता है कि शिव की मर्जी मैं क्या जानूं... इसके साथ ही कहीं ना कहीं यह हिंट मिल जाता है कि बाहुबली का यह साम्राज्य जारी रहेगा और आगे भी इसकी कड़ियां आ सकती हैं. राजामौली दर्शकों को बता जाते हैं कि अभी बाहुबली साम्राज्य का अंत नहीं हुआ है और आगे भी बाहुबली की दुनिया जारी रहने की उम्मीद की जा सकती है.

फिल्म के आखिरी डायलॉग को सुनने के बाद फैंस में फिल्म की अगली कड़ी को लेकर दिलचस्पी बढ़ सी गई है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget