एक्सप्लोरर

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक्ट्रेसेस को फंसाने वाला आरोपी कपल गिरफ्तार

अमेरिकी जांच एजेंसियों ने शिकागो से हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक कपल को गिरफ्तार किया है. इस कपल पर आरोप है कि ये भारत से तेलुगु और कन्नड़ फिल्म अभिनेत्रियों को इवेंट्स के बहाने वहां बुलाते थे और फिर उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल देते थे.

नई दिल्ली: मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले एक कपल को अमेरिकी जांच एजेंसियों ने शिकागो से हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस कपल पर आरोप है कि ये भारत से तेलुगु और कन्नड़  फिल्म अभिनेत्रियों को इवेंट्स के बहाने वहां बुलाते थे और फिर उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल देते थे. ये मामला रौशनी में तब आया जब शिकागो की एक अदालत में करीब 42 पन्नों की एक शिकायत दी गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी कपल को 28 अप्रैल 2018 तो वॉशिंगटन से गिरफ्तार किया गया.

शिकायत में लगाए गए ये संगीन आरोप

इस सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड किशन मोदुगुमुंडी और उसकी पत्नी को बताया जा रहा है जो एक भारतीय बिजनेसमैन है जो कई तेलुगु फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर चुका है. किशन पर एक एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है. शिकागो ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप है कि किशन ने पीड़ित एक्ट्रेस को धमकाते हुए कहा थी कि वो एक छोटी कलाकार है और बहुत लोग उसे जानते भी नहीं. इसलिए उसे नुकसान पहुंचाने में उसे ज्यादा तकलीफ नहीं होगी. यदि वो अपनी सलामती चाहती है तो अपना मुंह बंद रखे और पुलिस को इस बारे में कुछ न बताए.

शिकागो ट्रिब्यून की इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि आरोपी किशन के घर जब पुलिस ने छापेमारी की तो उसके अपार्टमेंट से करीब 70 कंडोम मिले. साथ ही कुछ रजिस्टर भी मिले जिनमें एक्ट्रेसेस की डिटेल्स और डेट्स लिखी हुई थी. साथ ही पुलिस को आरोपी के पास से पीड़िता का एक नोट भी बरामद हुआ है जिसमें वो उससे रिक्वेस्ट कर रही है कि अब वो उसका उत्पीड़न बंद कर दे.

बता दें कि आरोपी किशन और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है. साथ ही कोर्ट ने आरोपी दंपति की जमानत याचिका भी खारिज कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'देश विरोधी कौन है, हमारे अधिकार कहां हैं?' कॉकरोचों के सपोर्ट में पूजा बेदी, BJP को घेरा
'देश विरोधी कौन है, हमारे अधिकार कहां हैं?' कॉकरोचों के सपोर्ट में पूजा बेदी, BJP को घेरा
500 रुपये में चाय और 1600 में पेने पास्ता बेच रहे कपिल शर्मा, देखें दुबई वाले कैफे की इनसाइड फोटोज
500 रुपये में चाय, 1600 में पेने पास्ता, देखें कपिल के दुबई वाले कैफे की फोटोज
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget