एक्सप्लोरर

ट्रोल के निशाने पर रहने वाली स्वरा भास्कर बोलीं- पहले दुख होता था, लेकिन अब आदत हो गई है

स्वरा ने कहा, "वे न्याय की भावना से ऐसा नहीं कर रहे हैं, बल्कि नफरत और निजी भड़ास निकालने के कारण ऐसा कर रहे हैं. इसके बारे में आप क्या करेंगे? उनकी कोई पहचान नहीं है. इसीलिए, मुझे इसकी आदत हो गई."

नई दिल्ली: अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि किसी अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की तरह सोशल मीडिया पर नागरिक आचरण लागू होना चाहिए. अपनी बेबाकी के लिए स्वरा हमेशा से सोशल मीडिया पर ट्रोल का शिकार होती रही हैं. इस प्रकार लोगों द्वारा आलोचनाओं से प्रभावित होने के बारे में स्वरा ने कहा, "शुरुआत में इससे मैं काफी प्रभावित होती थी. मुझे काफी दुख भी होता था. किसी प्रकार के अन्याय का एहसास होता था. बाद में मुझे यह समझ आया कि जीवन यही है."

'रांझणा' फिल्म में नजर आ चुकीं स्वरा ने कहा, "वे न्याय की भावना से ऐसा नहीं कर रहे हैं, बल्कि नफरत और निजी भड़ास निकालने के कारण ऐसा कर रहे हैं. इसके बारे में आप क्या करेंगे? उनकी कोई पहचान नहीं है. इसीलिए, मुझे इसकी आदत हो गई." अभिनेत्री ने कहा, "सोशल मीडिया एक वास्तविक सार्वजनिक क्षेत्र है और अन्य किसी सार्वजनिक क्षेत्र की तरह यहां भी नागरिक आचरण लागू होना चाहिए."

साल 2010 में आई फिल्म 'माधोलाल कीप वॉकिंग' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली स्वरा को 'तनु वेड्स मनु', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न', 'निल बटे सन्नाटा', 'अनारकली ऑफ आरा', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है.

वर्तमान में अपने काम के बारे में स्वरा ने कहा, "मैं एक अजीब स्थिति में हूं, क्योंकि 'निल बटे सन्नाटा', 'अनारकली ऑफ आरा' और 'वीरे दी वेडिंग' के बाद मैं अपनी अगली पटकथा के बारे में सोच रही हूं कि वह कैसी होनी चाहिए? मुझे लगता है कि पटकथाओं का स्तर काफी बढ़ गया है. मैंने 'वीरे दी वेडिंग' के बाद कोई फिल्म नहीं चुनी है."

बॉलीवुड में अपने नौ साल के करियर के बारे में स्वरा ने कहा कि वह अब तक निभाए जाने वाले अपने किरदारों के लिए स्वयं को भाग्यशाली मानती हैं. वह खुद को मिलने वाले किरदारों पर नियंत्रण नहीं कर सकती हैं लेकिन उनके किरदारों के चयन पर उनका नियंत्रण है और इसीलिए, वह बेहद सावधानी से अपने लिए किरदारों का चयन करती हैं.

स्वरा ने कहा कि वह रोमांटिक फिल्म करने के लिए बेहद उत्सुक हैं, लेकिन स्विट्जरलैंड की वादियों में बनने वाली फिल्में अब नहीं होती. उन्हें ऐसे में लगता है कि बॉलीवुड पहुंचने में उन्हें 20 साल की देरी हो गई. अभिनेत्री ने कहा, "अब भी कई चीजें हैं, जो मैं करना चाहती हूं. मेरा मानना है कि एक कलाकार के तौर पर आप कभी भी संतुष्ट नहीं हो सकते क्योंकि संतुष्टि का मतलब है एक कलाकार का मर जाना. मुझे संतुष्ट नहीं होना है और आशा है कि मेरी अकांक्षाएं हमेशा असंतुष्ट रहें."

ये भी पढ़ें:

हॉट ड्रेस में पब्लिक प्लेस में स्पॉट हुई किम शर्मा, सामने आई ऐसी तस्वीरें 

Video: मलाइका अरोड़ा पर जादूगर ने किया ऐसा जादू देखकर हर कोई रह गया हैरान

रणबीर -आलिया और रणवीर-दीपिका साथ में मना सकते हैं छुट्टियां, करण के शो में किया खुलासा

Karva Chauth 2018: बॉलीवुड की इन हसीनाओं का इस बार होगा पहला करवाचौथ

शादी से पहले दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा, रणवीर की इस हरकत से करती हैं नफरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 2 बजे तक 316 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 2 बजे तक 316 करोड़ के हो गई पार
'हम आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं...', मां को याद कर इमोशनल हुए मनीष पॉल, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
मां की याद में छलका मनीष पॉल का दर्द, इमोशनल नोट लिखकर कही दिल की बात
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जटायु का फर्स्ट लुक आउट, किरदार को अनुपम खेर ने दी अपनी आवाज
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जटायु का फर्स्ट लुक आउट, अनुपम खेर है कनेक्शन
शाहरुख खान की 'किंग' का आखिरी शेड्यूल शुरू, 2 नवंबर को रिलीज हो सकता है टीजर
शाहरुख खान की 'किंग' का आखिरी शेड्यूल शुरू, 2 नवंबर को रिलीज हो सकता है टीजर

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget