एक्सप्लोरर

समीरा रेड्डी ने अपनी नन्हीं बेटी की पहली झलक इंस्टाग्राम पर की शेयर, बेहद प्यारी है तस्वीर

अभिनेत्री समीरा रेड्डी 12 जुलाई को दूसरी बार मां बनी हैं. उन्होंने अपने मां बनने की खबर भी इंंस्टाग्राम पर बेटी की उंगलियों की एक तस्वीर के साथ शेयर की थी. अब कुछ रोज़ बाद ही समीरा ने एक खास संदेश के साथ बेटी की तस्वीर भी पोस्ट कर दी है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने अपनी नन्हीं बेटी की पहली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए शेयर कर दी है. तस्वीर के साथ उन्होंने एक बेहद खूबसूरत संदेश भी लिखा है. समीरा और अक्षय वर्दे 12 जुलाई को दूसरी बार माता पिता बने हैं. इससे पहले समीरा और अक्षय को एक बेटा भी है हंस वर्दे, जिसकी उम्र लगभग चार साल है.

समीरा रेड्डी ने बेटी की तस्वीर के साथ लिखा, "इस छोटी सी लड़की ने मुझे बहुत ताकत दी है. ये मुझसे चाहती थी कि मैं खुद को तलाश करूं. ये जानती थी कि मैं खो चुकी हूं इसलिए इसने मुझे रास्ता दिखाया. मां बनने के एहसास के दौरान मैंने एक आवाज़ ढूंढी, शरीर को लेकर धारणा को बदलना चाहती थी. और सबसे अच्छी बात ये रही कि लोगों को खुद को लेकर अच्छा महसूस करा पाई. मैं बेहद खुश हूं कि लोगों ने मुझसे जुड़ा हुआ महसूस किया और मुझे यहां तक लाने में मेरी मदद की. हमने दुआ की थी.

इससे पहले समीरा ने अपनी बेटी की पैदाइश की खबर भी एक तस्वीर के साथ शेयर की थी. तस्वीर में उनकी बेटी की नन्हीं उंगलियां ही नज़र आई थी. हालांकि इस बार उन्होंने फैंस को अपनी छोटी परी की झलक भी दिखा दी है.

View this post on Instagram
 

Our little angel came this morning ????My Baby girl ! Thank you for all the love and blessings ❤️???????? #blessed

A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera) on

गौरतलब है कि समीरा रेड्डी ने अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों को खूब एंजॉय भी किया था. उन्होंने इस दौरान कई फोटोशूट भी कराए थे. कुछ रोज़ पहले ही उन्होंने कई तस्वीर शेयर की थीं, जिसमें वो पानी के अंदर नज़र आई थीं. प्रेग्नेंसी के दौरान समीरा का अंडर वॉटर फोटोशूट काफी चर्चा में रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget