एक्सप्लोरर

महमूद के साथ लिंक-अप पर भड़कींं दिग्‍गज अभिनेत्री Mumtaz, खोल कर रख दी रिश्‍ते की सच्‍चाई

Mumtaz On Mehmood: अपने जमाने में हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री पर राज करने वालीं अभिनेत्री मुमताज ने अपना गुस्‍सा जाहिर किया है. कई रिपोर्ट्स में महमूद के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है.

Mumtaz Mehmood Link Up: हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री की दिग्‍गज अभिनेत्री मुमताज (Mumtaz) इन दिनों काफी गुस्‍से में हैं. मशहूर कॉमेडियन अभिनेता महमूद (Mehmood) के साथ उनके लिंक-अप की खबरों को यू-ट्यूब पर दिखाया जा रहा है. वह इस तरह के कई वीडियो देखकर बेहद खफा हैं. इनमें दावा किया जा रहा है कि एक समय में वह महमूद से शादी करना चाहती थीं, मगर उन्‍होंने मुमताज का प्रपोजल ठुकरा दिया था.

मुमताज फिलहाल लंदन में हैं और अपने पति मयुर माधवानी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. ऐसे में इस तरह की खबरों ने उन्‍हें बेचैन कर दिया है. वहीं मुमताज को लेकर ये खबरें भी सामने आ रही हैं कि उनका वजन काफी बढ़ गया है और वह अच्‍छी नहीं दिख रही हैं.

खबरों को बताया बकवास
अपने समय में फिल्‍म इंडस्‍ट्री पर राज करने वालीं मुमताज ने इस तरह की खबरों पर अपनी भड़ास निकाली है और इस तरह की खबरें पब्लिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी है. ईटाइम्‍स से बातचीत में मुमताज ने अपनी बात रखी है और महमूद के साथ लिंक-अप की खबरों को पूरी तरह बकवास बताया है. उन्‍होंने कहा, ‘’मैं बहुत गुस्‍से में हूं. यू-ट्यूब इस तरह के स्‍टफ कैसे चला सकता है.’’

केस करने की दी चेतावनी
मुमताज ने आगे कहा, ‘’मैं उन मीडिया पर्सन पर मुकदमा करूंगी जैसा कि मैंने पत्रकार Devyani Chaubal के साथ किया था.’’ गौरतलब है कि देव्‍यानी ने लिखा था कि मुमताज के कोई पिता नहीं हैं. इसके लिए वह उन्‍हें कोर्ट ले गई थीं.

'भाई जैसे थे महमूद'
महमूद के बारे में मुमताज ने कहा, ‘’महमूद, अरुणा ईरानी के साथ बाहर जाया करते थे. वह मेरे भाई जैसे थे. उन्‍होंने ‘राम और श्‍याम’ दिलाने में मदद की. उस फिल्‍म की बदौलत मैं अपने मुकाम पर पहुंची. कोई किसी ऐसे शख्‍स के बारे में ऐसी बकवास बात कैसे कर सकता है, जो इस दुनिया में नहीं रहा.’’

महमूद के साथ लिंक-अप पर भड़कींं दिग्‍गज अभिनेत्री Mumtaz, खोल कर रख दी रिश्‍ते की सच्‍चाई

ट्रोलर्स को दिया जवाब 
मुमताज (Mumtaz) ने अपने वजन को लेकर ट्रोल किए जाने पर भी बात की. उन्‍होंने कहा, ‘’लोग कह रहे हैं कि मैं 200 किलो की हो गई हूं और ऐसी-वैसी दिखने लगी हूं. जिसकी भी कोई भी मर्जी होगी, वो बोलता जाएगा? इन बातों से बहुत तकलीफ होती है. मैं बिल्‍कुल ठीक हूं और अपनी सेहत का पूरा ख्‍याल रखती हूं. मैं अपनी डायट को लेकर ध्‍यान देती हूं और एक्‍सरसाइज करती हूं. मैं बाहर का खाना नहीं खाती हूं और मैंने अक्षय कुमार से सीखा है कि रात में सात बजे के बाद नहीं खाना चाहिए.'' 

यह भी पढ़ें:- 

Amitabh Bachchan से MulayamSingh Yadav की दोस्ती है एक मिसाल, जब सभी काम छोड़ बिग बी के घर पहुंच गए थे नेताजी

गुल पनाग की भविष्‍यवाणी! फिल्‍म इंडस्‍ट्री की ये दो बड़ी एक्ट्रेस जल्‍द रखेंगी राजनीति में कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget