एक्सप्लोरर

अल्लू अर्जुन से पहले ये सितारे फिल्मों में कर चुके हैं दो से ज्यादा रोल, एक ने तो निभाए थे 12 किरदार

Actors Played Multiple Roles: अल्लू अर्जुन एटली की फिल्म में मल्टीपल रोल्स में दिखेंगे. उनसे पहले भी कई बॉलीवुड और साउथ एक्टर्स एक साथ कई किरदार अदा कर चुके हैं.

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. इस बीच खबर आई है कि एक्टर इस फिल्म में डबल या ट्रिपल नहीं, बल्कि एक साथ चार रोल निभाएंगे. अल्लू अर्जुन से पहले भी कई एक्टर्स एक फिल्म में मल्टीपल रोल्स निभा चुके हैं. इस लिस्ट में गोविंदा, प्रियंका चोपड़ा से लेकर कमल हासन तक का नाम शामिल है.

अल्लू अर्जुन
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक अल्लू अर्जुन एटली की अगली फिल्म में दादा, पिता और दो बेटों का रोल अदा करेंगे. ऐस पहली बार होगा जब एक्टर मल्टीपल रोल में नजर आएंगे. शुरुआत में एटली ने अल्लू अर्जुन को डबल रोल के लिए चुना था लेकिन एक्टर खुद ही चारों किरदार निभाने पर जोर दिया. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, दीपिका पादुकोण और मृणाल ठाकुर भी दिखेंगी.

कमल हासन 
कमल हासन ने फिल्म 'दश्वाथारम' में एक साथ 10 रोल अदा किए थे. 2008 में रिलीज हुई ये फिल्म एक एक्शन-साई फाई थी. के एस रविकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दश्वाथारम' में कमल हासन के अलावा असिन, मल्लिका शेरावत और जया प्रदा जैसे कलाकार देखने को मिले थे.

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'व्हाट्स योर राशि' में 12 किरदार निभाए थे. 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में हरमन बावेजा, दिलीप जोशी और राजेश उपाध्याय जैसे कलाकार देखने को मिले थे.

गोविंदा
बॉलीवुड स्टार गोविंदा फिल्म 'हद कर दी आपने' में एक साथ कई रोल में नजर आए थे. उन्होंने फिल्म में कुल 6 किरदार अदा किए थे. साल 2000 में पर्दे पर आई इस कॉमेडी ड्रामा में रानी मुखर्जी बतौर लीड एक्ट्रेस दिखी थीं. इसके अलावा जॉनी लीवर, परेश रावल और सतीश कौशिक भी फिल्म का हिस्सा थे.  

संजीव कुमार
फिल्म 'नया दिन नई रात' में संजीव कुमार 9 अवतार में दिखाई दिए थे. 1974 में रिलीज हुई ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा थी जिसे ए भीमसिंह ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में जया बच्चन और ललिता पवार भी अहम भूमिकाओं में थीं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget