एक्सप्लोरर

डेब्यू से पहले सलमान खान ने बहनोई आयुष से कहा, डेब्यू तो करा सकता हूं लेकिन...

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा इससे इंकार नहीं करते कि सुपरस्टार सलमान खान का रिश्तेदार होने के कारण बॉलीवुड में उन्हें फिल्म मिली है

नई दिल्ली: फिल्म 'लवरात्री' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा इससे इंकार नहीं करते कि सुपरस्टार सलमान खान का रिश्तेदार होने के कारण बॉलीवुड में उन्हें फिल्म मिली है लेकिन उनका कहना है कि उनका लक्ष्य खुद को बेहतर अभिनेता के तौर पर साबित करना है. सलमान खान की बहन अर्पिता से 2014 में शादी करने वाले आयुष रोमांटिक फिल्म 'लवरात्रि' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज होगा. आयुष ने ये तो साफ ही कर दिया है कि फिल्मी करियर में शुरुआत करने के लिए उन्हें सलमान खान का काफी सहयोग मिला है.

गर्लफ्रेंड के साथ अरबाज खान ने मनाया 51वां जनमदिन, जियोर्जिया ने पोस्ट की रोमांटिक तस्वीरें

आयुष ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया है, "मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे सही दिशा में ले जाने के लिए सलमान हैं." उन्होंने कहा, "वे मेरा मार्गदर्शन अच्छे से किया करते थे. उन्होंने मुझे बताया कि यह तुम्हारे ऑडीशंस संख्या के बारे में नहीं है, बल्कि इस बारे में हैं कि ऑडीशन कब दिया है और कितना अच्छा दिया है. मैंने सलमान भाई के साथ चार साल ट्रेनिंग लिया, वे मुझसे खास तरह से कहते थे कि, 'देखो, मैं तुम्हारा डेब्यू करा सकता हूं, लेकिन डरता हूं कि जब तुम कैमरे के सामने जाओगे तो वहां सिर्फ तुम्हें ही काम करना है. उसमें मैं कुछ नहीं कर सकता."

दीपिका के सामने टेबल पर चढ़कर रणवीर सिंह ने किया भांगड़ा, जरा सी देर में Video Viral

इसके आगे बात करते हुए आयुष ने कहा, "उन्होंने मुझे बताया, 'याद रखो, एक कलाकार की प्रसिद्धि बहुत अच्छी होती है, लेकिन जब आपकी फिल्म अच्छा काम नहीं करती तो अच्छा नहीं होता क्योंकि आपको लेकर बहुत बातें होने लगेंगी कि फिल्म नहीं चली और इसका अभिनेता अच्छा कलाकार नहीं है." उन्होंने मुझे मेरी पहली फिल्म में अपना 100 फीसदी देने के लिए बहुत प्रेरित किया."

VIDEO: सड़क पर फैंस की ऐसी हरकत से बिपाशा को आया गुस्सा बोलीं, चिल्ला दूंगी दूर रहो...

आयुष ने सलमान को बहुत ज्यादा सहायक, सुलझा हुआ और कठिन परिश्रम करने वाला बताया है. हिमाचल प्रदेश में मंडी के रहने वाले आयूष के मन में भी ज्यादातर लोगों की तरह पूर्वाग्रही विचार थे. उन्होंने कहा, "सबको लगता है कि सिर्फ अच्छा चेहरा, अच्छा शरीर, कैमरे के सामने खड़े होने और अपने संवाद याद रखने से ही अभिनेता बना जा सकता है. लेकिन मैं जब सेट पर आया तो मुझे इसके पीछे की कठोर मेहनत का एहसास हुआ. मुझे समझ आ गया कि मैं इसके लिए तैयार नहीं था." आपको बता दें कि गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित 'लवरात्रि' में उनके अलावा वरीना हुसैन भी प्रमुख भूमिका में हैं. फिल्म के निर्देशक अभिराज मीनावाला पहली बार निर्देशन कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 8 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 8 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'भूल भुलैया 4' की तैयारी शुरू! फिर साथ आएंगे कार्तिक आर्यन-अनीस बज्मी? जानें कब शुरू होगी शूटिंग
'भूल भुलैया 4' की तैयारी शुरू! फिर साथ आएंगे कार्तिक आर्यन-अनीस बज्मी? जानें कब शुरू होगी शूटिंग
राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' से इंप्रेस हुए सलमान खान, दो बार किया कॉल, जमकर की तारीफ
राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' से इंप्रेस हुए सलमान खान, दो बार किया कॉल, जमकर की तारीफ

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी

Embed widget