एक्सप्लोरर

इस सुपरहिट के लिए आमिर खान ने सबकुछ लगाया था दांव पर, फिर क्यों सेट पर देने लगे थे गालियां?

Ghajini Film Kissa:आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाते हैं. जो हर फिल्म में पूरी शिद्दत और सहनशीलता से काम करते हैं. ऐसे में 'गजनी' के सेट पर ऐसा क्या हुआ, जो एक्टर गालियां देने लगे थे.

साल 2008 में आई एक फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए बल्कि सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई भी की. फिल्म ने कई एक्टर्स को स्टार का दर्जा दिलाया तो वहीं आमिर खान के भी करियर की सबसे कामयाब फिल्मों में शुमार हो गई. दरअसल बात कर रहे हैं फिल्म ‘गजनी’ की, इस फिल्म के लिए आमिर खान ने फिजिकल ट्रांसफोर्मेशन के कड़े दौर का सामना किया और फिर इससे लोगों का दिल भी जीता. आज इसी का एक दिलचस्प किस्सा आपके लिए लाए हैं.

गजनी के शूट पर कई बार बिगड़ी आमिर की तबीयत

दरअसल इस फिल्म ‘गजनी’ के किरदार को मैच करने के लिए आमिर खान ने शानदार बॉडी बनाई थी. इसके लिए आमिर खान को कड़ी ट्रेनिंग के साथ ही बहुत सारे त्याग करने पड़े थे. फिल्म की शूटिंग के दौरान ही आमिर खान की कई बार तबीयत भी बिगड़ गई थी.


इस सुपरहिट के लिए आमिर खान ने सबकुछ लगाया था दांव पर, फिर क्यों सेट पर देने लगे थे गालियां?

फिल्म के विलेन ने खोला आमिर का राज

वहीं फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान विलेन का किरदार निभा रहे रावत के पीछे आमिर खान को दौड़ना था और दोनों को एक के बाद एक छलांग लगानी थी. इसके लिए सेफ्टी मैट्रैस भी लगाए गए थे. इस सीन को याद करते हुए रावत ने बताया था कि, ‘पहले मैं कूदा और फिर इतनी स्पेस रखी कि आमिर खान भी वहां कूद सकें लेकिन अचानक मुझे चीखें और गालियां सुनाई दी.’

दर्द से कराहते हुए गालियां दे रहे थे आमिर

दरअसल ये आमिर खान थे जो दर्द से कराह रहे थे. इसे लेकर रावत ने बताया कि ‘जब मैं दौड़ रहा था तो मैंने चीखें सुनी और दर्द में कराह रहे आमिर खान को पहली बार गालियां देते हुए सुना. दरअसल इससे पहले उन्हें कभी गाली देते नहीं देखा था.’ सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू के दौरान ये पूरा किस्सा फिल्म में विलेन का किरदार निभा चुके रावत ने खुलकर बताया था.


इस सुपरहिट के लिए आमिर खान ने सबकुछ लगाया था दांव पर, फिर क्यों सेट पर देने लगे थे गालियां?

शूटिंग पर डिहाइड्रेशन का शिकार हुए थे एक्टर

‘गजनी’ की शूटिंग के दौरान आमिर को एक नहीं बल्कि कई बार ऐसे हालात का सामना करना पड़ा. एक महीने बाद उसी जगह पर शूटिंग के दौरान एक सीन में आमिर को विलेन को दीवार से चिपकाककर उठाना था. इस दौरान उन्हें काफी दूर तक दौड़ना भी था, लेकिन इस वजह से वो डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए और उन्हें भारी क्रैंप्स हो गए. इसके बाद आमिर की हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें स्ट्रेचर पर वहां से बाहर ले जाया गया. इसके बाद कई महीनों तक फिल्म की शूटिंग भी रोकनी पड़ी थी.

ये भी पढ़ें -

शाहरुख खान नहीं बॉलीवुड के इस खूंखार विलेन की दीवानी थीं गौरी, खुद एक्टर ने किया था खुलासा

 

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के तूफान से डरे राजकुमार राव? टल गई 'प्रहार' की रिलीज डेट
राजकुमार राव की 'प्रहार' के लिए करना होगा इंतजार, टल गई फिल्म की रिलीज डेट
असम में बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सिंगर पापोन, कहा- हालात सामान्य होने में लगेंगे 2-3 महीने
असम में बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सिंगर पापोन, कहा- हालात सामान्य होने में लगेंगे 2-3 महीने
'मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं और...', पति की इस हरकत से परेशान हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस!
'मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं और...', पति की इस हरकत से परेशान हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस!
'मां-बहन पर नहीं जाएंगे...', 'धुरंधर 2' में गालियों वाले सीन्स पर सुविंदर विक्की का बड़ा खुलासा
'मां-बहन पर नहीं जाएंगे...', 'धुरंधर 2' में गालियों वाले सीन्स पर सुविंदर विक्की का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget