एक्सप्लोरर

आमिर खान की 'परछाई' कहे जाने वाले शख्स आमोस का हार्ट अटैक से निधन

आमोस पिछले 25 साल से भी ज्यादा समय से आमिर खान से जुड़े थे, जो आमिर खान‌ के महज पर्सनल बॉय या फिर स्पॉट बॉय नहीं थे, बल्कि आमिर के लिए किसी घर के सदस्य जैसे थे.

मुंबई: आमिर खान एक ऐसे सुपरस्टार‌ हैं, जो बहुत कम लोगों पर यकीन करते हैं और बेहद चुनिंदा लोगों को ही अपने और अपनी जिंदगी के करीब आने का मौका देते हैं. ऐसे ही एक शख्स का नाम था आमोस. कम ही लोगों को आमोस के सरनेम के बारे में पता था और इंडस्ट्री में वो इसी नाम से जाने जाते थे. आमोस को आमिर खान का 'शैडो' यानी 'परछाई' कहा जाता था.

आमिर की यही 'पराछाई' अब आमिर से हमेशा-हमेशा के लिए जुदा हो गयी है. हार्ट अटैक के चलते आमोस का आज मुम्बई में सुबह 11.30 बजे निधन हो गया. उनके निधन ने आमिर खान और उनके परिवार‌ को बेहद गमजदा कर दिया है.

आमोस पिछले 25 साल से भी ज्यादा समय से आमिर खान से जुड़े थे, जो आमिर खान‌ के महज पर्सनल बॉय या फिर स्पॉट बॉय नहीं थे, बल्कि आमिर के लिए किसी घर के सदस्य जैसे थे. पिछले 25 सालों में चार साल ही ऐसे थे, जब आमोस ने आमिर के‌ साथ काम नहीं किया और वो भी इसलिए क्योंकि खुद आमिर खान ने निजी कारणों से चार साल तक किसी फिल्म में काम नहीं किया था. यही वजह है कि उस दौरान आमिर खान ने रानी मुखर्जी से कहकर आमोस को उनके साथ काम पर लगवाया था. बाद में मौका मिलते ही आमोस एक बार फिर से आमिर से आकर जुड़े और फिर से उनकी 'परछाई' बन गये थे.

आमिर खान के खास दोस्त और अभिनेता करीम हाजी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान बताया, "आमिर खान के‌ लिए आमोस का जाना एक अपूरणीय क्षति की तरह है. एक ऐसी कमी जिसे कोई नहीं भर सकता. आमोस के बग़ैर आमिर खुद को अधूरा मानते थे. दुनिया का कोई भी कोना क्यों न हो, आमोस शूटिंग व अन्य मौकों पर हर कहीं आमिर‌ खान के साथ ही जाते थे. किसी परिवार के सदस्य की तरह ही वो आमिर की हर छोटी से छोटी बात का खयाल रखते थे और उन्हें आमिर कि दिनचर्या से लेकर उनकी हर छोटी आदत,‌ उनसे रोजाना मिलने आने वाले लोगों का ध्यान रहता था. आमिर से मिलने आने वाले मेहमानों की आवभगत का आमोस का अंदाज ही कुछ अलग हुआ करता था."

करीम हाजी ने एबीपी से आगे बताया, "आमोस को आमिर की हर छोटी से छोटी जरूरत का बखूबी ध्यान रहता था. वो महज उनके पर्सनल बॉय नहीं, बल्कि आमिर के कुक, बॉडी गार्ड, ड्राइवर इत्यादि सभी कुछ थे. आमिर आंख मूंदकर उनपर विश्वास किया करते थे और आमिर हमेशा से ही आमोस को अपने परिवार के सदस्य की तरह ही तवज्जो दिया करते थे. आमोस के आमिर के साथ चला इतना लम्बा जुड़ाव अपने आप में ही इस रिश्ते की अहमियत को बयां करता है. अगर आमिर खान को राजा अकबर माना जाए, तो उनके‌ लिए आमोस नवरत्नों में से एक यानी बीरबल जैसी हैसियत रखते थे."

बता दें कि आमोस जल्द आने वाली आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से भी जुड़े थे और शूटिंग के दौरान और शूटिंग के अलावा भी आमिर की हर जरूरत का बखूबी खयाल रख रहे थे. करीम हाजी ने आमोस को याद करते हुए कहा, "आमोस जैसी बेहतरीन शख्सियत के चले जाने के बाद जैसे मैं निशब्द हो गया हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 2 बजे तक 17 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 2 बजे तक 17 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
राष्ट्रपति के हाथों मिला नेशनल अवॉर्ड, ऑस्कर तक पहुंची पहली फिल्म, अब ऑटो चलाकर गुजारा कर रहा ये एक्टर
राष्ट्रपति के हाथों मिला नेशनल अवॉर्ड, ऑस्कर तक पहुंची पहली फिल्म, अब ऑटो चलाकर गुजारा कर रहा ये एक्टर
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget