एक्सप्लोरर

'हमें जरूर निराशा हुई है' किरण राव की Laapataa Ladies ऑस्कर की रेस से बाहर, आमिर खान प्रोडक्शन ने कहा ये

Laapataa Ladies Academy Awards: लापता लेडीज को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था और किरण राव ने डायरेक्ट. फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया था.

Laapataa Ladies Academy Awards: किरण राव डायरेक्टेड फिल्म लापता लेडीज ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है. इस खबर से फैंस निराश जरुर हैं. आमिर खान प्रोडेक्शन ने इस पर रिएक्ट किया है.

'हमें जरूर निराशा हुई है'-आमिर खान प्रोडक्शन

आमिर खान प्रोडक्शन ने रिएक्ट किया, 'लापता लेडीज (Lost Ladies) इस साल एकेडमी अवॉर्ड्स की शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना पाई. हमें जरूर निराशा हुई है, लेकिन साथ ही हमें इस सफर में जो अपार समर्थन और विश्वास मिला है. उसके लिए हम बेहद आभारी हैं. आमिर खान प्रोडक्शंस, जियो स्टूडियोज और काइंडलिंग प्रोडक्शंस की टीम की ओर से हम एकेडमी के सदस्य और FFI जूरी को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने हमारी फिल्म पर विचार किया.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pratibha Ranta (@pratibha_ranta)

आगे कहा, 'इस प्रतिष्ठित प्रक्रिया में शामिल होना, जहां दुनिया भर की सबसे बेहतरीन फिल्मों के साथ हमारी फिल्म को स्थान मिला, हमारे लिए एक गर्व की बात है. हम उन सभी फैंस का दिल से आभार व्यक्त करते हैं. हमारी फिल्म को सराहा और हमें समर्थन दिया. हम सभी टॉप 15 शॉर्टलिस्टेड फिल्मों की टीम्स को बधाई देते हैं और उन्हें अवॉर्ड्स के अगले स्टेजेज के लिए शुभकामनाएं देते हैं. हमारे लिए ये अंत नहीं बल्कि एक कदम आगे बढ़ने जैसा है. हम और भी प्रभावशाली कहानियां लाने और उन्हें दुनिया संग शेयर करने के लिए कमिटेड हैं. इस जर्नी का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद.'

ये है फिल्म की कास्ट

बता दें कि फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में रवि किशन इंस्पेक्टर के रोल में नजर आए हैं. इस फिल्म में प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम जैसे स्टार्स हैं. फिल्म की कहानी दो शादीशुदा लेडीज के खो जाने के ऊपर है. फिल्म को इंडिया में काफी पसंद किया गया था.  

ये भी पढ़ें- Oscar 2025: ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट हुई यूके की हिंदी फिल्म 'संतोष', जानें- क्या है इस मूवी की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget