एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए आमिर खान ने दी 25 लाख रुपए की मदद, कई और सितारे आए आगे

भारी बारिश के बाद अब महाराष्ट्र के कई इलाके भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं. बाढ़ पीड़ितों को लेकर राहत और बचाव कार्य लगातार चल रहा है. इसे लेकर अब फिल्म इंडस्ट्री की ओर से मदद का हाथ बढ़ाया गया है.

महाराष्ट्र के कई इलाकों में इस साल बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. राज्य के इन बिगड़े हालातों में अब बॉलीवुड की ओर से मदद का हाथ आगे आया है. बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान और सिंगर लता मंगेशकर सहित कई कलाकार मदद के लिए आगे आए हैं. बीते दिनों आमिताभ बच्चन ने भी इनकी मदद के लिए एक बड़ी रकम डोनेट की थी.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि आमिर खान और लता मंगेशकर सहित कई कलाकारों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. उन्होंने ट्वीट कर बताया, ''आमिर खान महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए आपके 25 लाख रुपए के सहयोग के लिए शुक्रिया . ''

सीएम फडणवीस ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए महाराष्ट्र सीएम फंड को 11 लाख रुपए की मदद दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''सम्मानीय लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम रिलीफ फंड को 11 लाख रुपए का सहयोग दिया है.''

महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए आमिर खान ने दी 25 लाख रुपए की मदद, कई और सितारे आए आगे

आमिर खान और लता मंगेशकर के अलावा बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के जानेमाने नाम अशोक सरफ ने भी अपनी ओर से मदद का हाथ बढ़ाया है. उन्होंने तीन लाख रुपए की सहयोग राशि दी है. सीएम फडणवसी ने ट्वीट कर बताया, ''बाढ़ पीड़ितों के लिए 'वैक्यूम क्लीनर' नामक एक विशेष प्रयोग के माध्यम से तीन लाख रुपये एकत्र किए गए थे. मैं इस नाटक के लिए वरिष्ठ अभिनेताओं श्री अशोक सराफजी, प्रोडक्शन सावंतजी और पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं.''

इससे पहले महानायक अमिताभ बच्चन भी बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आए थे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अमिताभ बच्चन ने 51 लाख रुपये दान किए हैं. फडणवीस ने ट्वीट किया, ''अमिताभ बच्चन जी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये दिये हैं, इसके लिए धन्यवाद. यह कोल्हापुर, सांगली और सतारा जैसे बाढ़ प्रभावित जिलों में पुनर्वास प्रयासों में मदद करने और योगदान करने के लिए बहुत से लोगों को प्रेरित करेगा.'' मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड को धन्यवाद दिया. रिलायंस ने पांच करोड़ रुपये का दान दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
रवि किशन सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget