पाकिस्तान में इमरान खान की जीत के बाद आमिर खान का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल? यहां देखें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आमिर खान एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में दर्शक के तौर पर नीचे बैठे दिख रहे हैं और ऊपर मंच पर इमरान खान एंकर के साथ बैठे हैं. इस बीच दोनों की बातचीत होती है.

मुंबई: पाकिस्तान आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी पार्टी अब तक आए परिणामों में वहां की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. अब इमरान खान का पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनना तय है. ऐसे में आमिर खान का एक वीडियो आज जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह इमरान खान के साथ बातचीत करते नज़र आ रहे हैं.
इस वीडियो को ‘अल्लाह का बंदा’ नाम के पाकिस्तानी ट्विटर यूज़र ने अपने अकाउंट से शेयर किया है. उन्होंने लोगों से कहा कि वो इस वीडियो को देखें और साथ ही इसे रिट्वीट भी करें. यही नहीं वीडियो शेयर करने वाले यूज़र ने कमेंट में ये अपील भी की कि वो ‘आमिर कम टू पाकिस्तान’ के हैशटैग का इस्तेमाल करें. उन्होंने ये भी लिखा की इससे भारत पाक की दोस्ती की शुरुआत होगी.
#ElectionPakistan2018 Guys Watch this Plz And RT this#ElectionResults pic.twitter.com/UI5z44jbwr
— ♥اللّٰہ کا بندہ ♥ (@itsUFarooq) July 26, 2018
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आमिर खान एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में दर्शक के तौर पर नीचे बैठे दिख रहे हैं और ऊपर मंच पर इमरान खान एंकर के साथ बैठे हैं. इस बीच दोनों की बातचीत होती है.
वीडियो में जब इमरान आमिर को चुनाव से पहले पाकिस्तान आने के लिए कहते हैं तो इस पर आमिर जवाब में कहते हैं, “जब आप चुनाव जीतेंगे तो आपकी जीत का जश्न मनाने मैं ज़रूर आऊंगा और मैं बहुत सारे भारतीय को लेकर आऊंगा अपने साथ.”
एक फैन के ट्वीट को पाकिस्तानी अभिनेता अली ज़फर ने भी रीट्वीट किया है. उन्होंने रीट्वीट करते हुए लिखा, "आमिर खान, मुझे लगता है वक्त आ गया है."
@aamir_khan I think it’s time :). https://t.co/EF0t5mPkf5
— Ali Zafar (@AliZafarsays) July 26, 2018
Source: IOCL


























