एक्सप्लोरर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर फूटा Aaliya Siddiqui का गुस्सा, बोलीं- 'पब्लिकली अपने अफेयर्स का क्यों पीट रहे हो ढिंढोरा, बेटी अब..'

Aaliya Siddiqui: आलिया सिद्दीकी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भड़कते हुए कहा कि उन्हें अपने ढेरों लव अफेयर्स के बारे में पब्लिकली चर्चा नहीं करनी चाहिए.

Aaliya Siddiqui On Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अलग रह रही पत्नी आलिया सिद्दीकी हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं. हालांकि वे जल्द ही शो से बाहर हो गई. वहीं शो से बाहर आऩे के बाद फिल्म प्रोड्यूसर आलिया ने एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भड़कते हुए कहा कि एक्टर का अपने कई अफेयर्स के बारे में पब्लिकली चर्चा करना गलत है. उन्होंने ये भी कहा कि इसका असर उनकी टीनएज बेटी के दिमाग पर पड़ सकता है.

बता दें कि नवाज ने न्यूयॉर्क शहर में एक वेट्रेस के साथ अपने वन-नाइट स्टैंड सहित अपनी बायग्राफी में एक्ट्रेस निहारिका सिंह को लेकर भी बात की थी. मिस लवली में उनके साथ काम करने वाली एक्ट्रेस ने बाद में उन पर कई गंभीर आरोप लगाए.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भड़कीं आलिया सिद्दीकी
एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में आलिया ने कहा कि नवाजुद्दीन ने ये सब बातें करके सही काम नहीं किया. उन्होंने कहा कि कई फेमस सक्सेसफुल लोगों का महिलाओं के साथ लव अफेयर होता है लेकिन वे इसे अपने तक ही रखते हैं.  आलिया ने कहा कि उनकी बेटी शोरा अब टीनएज है और उसके पिता के बारे में ऐसी स्टोरी उसके यंग माइंड पर असर डाल सकती हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें और ज्यादा जिम्मेदार पिता होना चाहिए था.

नवाज की एक्स सुनीता राजवार के बारे में की आलिया ने बात
नवाज की अलग रह रही पत्नी आलिया ने सुनीता राजवार के बारे में भी बात की, जो पहले एक्टर के साथ रिश्ते में थीं. आलिया ने कहा कि उनकी पर्सनल लाइफ की डिटेल्स से सुनीता को काफी नुकसान हुआ. बाद में सुनीता ने कहा था कि उन्होंने उन्हें इसलिए नहीं छोड़ा क्योंकि वह एक स्ट्रगलर थे बल्कि उन्होंने उनकी घटिया सोच के कारण उन्हें छोड़ा था. इससे पता चलता है कि सुनीता को भी पता चल गया था कि एक्टर के कई रिलेशनशिप थे.

आलिया अपने इटालियन बॉयफ्रेंड के साथ हैं खुश
आलिया ने अपने इटालियन बॉयफ्रेंड के बारे में भी बात की और बताया कि वह उसके साथ काफी खुश हैं. वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो  नवाज़ुद्दीन को आखिरी बार 'टीकू वेड शेरू' में अवनीत कौर के साथ देखा गया था. इस फिल्म को कंगना रनौत ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था.

ये भी पढ़ें: -बेटे 'जेहान' के जन्म के 10 दिन बाद ही Gauahar Khan ने कैसे घटा लिया था 10 किलो वजन? एक्ट्रेस ने अब खोला राज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget