एक्सप्लोरर

Box Office Collection: '72 हूरें' और ‘नीयत’ का बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन में ही निकला दम, रविवार का कलेक्शन जानकर लगेगा बड़ा झटका

72 Hoorain & Neeyat: '72 हूरें' और ‘नीयत’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्मों को ऑडियंस ने नकार दिया है और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में तीन दिनों में ही फ्लॉप साबित हो गई हैं.

72 Hoorain & Neeyat BO Collection Day 3: 'द केरला स्टोरी' के बाद '72 हूरें' भी रिलीज से पहले काफी विवादों में रहीं. आतंकवाद और धर्मांतरण के खौफनाक सच को उजागर करती ये फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि '72 हूरें' को विवादों का कोई फायदा नहीं हुआ और फिल्म की ओपनिंग बेहद खराब रही. इसके बाद वीकेंड पर भी फिल्म टिकट खिड़की पर फुस्स साबित हुईं. वहीं 7 जुलाई को ही विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘नीयत’ भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी. चलिए यहां जानते हैं '72 हूरें' और ‘नीयत’ ने रिलीज के 3 दिन यानी संडे को कितना कारोबार किया है?

'72 हूरें' ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?
पवन मल्होत्रा ​​और आमिर बशीर स्टारर फिल्म '72 हूरें' को क्रिटिक्स से मिक्सड रिव्यू मिला था. ये फिल्म रिलीज से पहले कई विवादों में घिरी रही. हालांकि ऑडियंस ने '72 हूरें' को कोई भाव नहीं दिया और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म पहले ही दिन फुस्स हो गई. फिल्म की कमाई की बात करें तो '72 हूरें' ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को महज 35 लाख रुपये की कमाई की. दूसरे दिन, शनिवार को '72 हूरें' ने 45 लाख का कारोबार किया.  वहीं अब फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं जो बेहद निराशाजनक हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक '72 हूरें' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को महज 47 लाख का बिजनेस किया है. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 1.26 करोड़ रुपये हो गई है.

नीयत’ ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया?
विद्या बालन की फिल्म ‘नीयत’भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है. अनु मेनन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है और ये 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘नीयत’ ने रिलीज के पहले दिन 1.02 करोड़ का कारोबार किया था. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में मामूली उछाल आया और इसने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 1.62 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘नीयत’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 1.55 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 4.19 करोड़ रुपये हो गई है.

नीयत’ और '72 हूरें' हुईं फ्लॉप
'72 हूरें' और ‘नीयत’ के बॉक्स ऑफिस की तीन दिन की रिपोर्ट काफी निराशाजनक है. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन फुस्स साबित हो गईं. ऐसे में इनके और ज्यादा कमाई करने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इसी के साथ '72 हूरें' और ‘नीयत’ साल 2023 की फ्लॉप फिल्मों की कैटेगिरी में शामिल हो गई हैं. 

ये भी पढ़ें:- Video: कपिल शर्मा के शो पर मच गई 'गदर' जब सकीना को साथ लाए तारा सिंह, इस खास वजह से ट्रक में बैठ कर आए Sunny Deol

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग
बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग
थिएटर में छिपकर 'कभी अलविदा ना कहना' देख रहे थे करण जौहर, फिर जो हुआ उसे कभी नहीं भूल पाए
'कभी अलविदा ना कहना' की रिलीज से पहले डरे हुए थे करण जौहर, थिएटर में हुआ था कुछ ऐसा
Video: 'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली
'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget