एक्सप्लोरर

उर्मिला को 'सॉफ्ट पोर्न स्टार' कहने पर भड़का बॉलीवुड, इन हस्तियों ने दिया कंगना को जवाब

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना ने उर्मिला मातोंडकर को सॉफ्ट एक्ट्रेस बता दिया और कहा कि उर्मिला को एक्टिंग के लिए नहीं जाना जाता था.

नई दिल्ली: कंगना रनौत लगातार खबरों में बनी हुई हैं. एक तरफ जहां शिवसेना और उनके बीच काफी तनाव देखा गया.  वहीं बॉलीवुड के साथ भी उनके रिश्ते तल्ख होते जा रहे हैं. पहले सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में और फिर ड्रग्स के मुद्दे पर कंगना ने बॉलीवुड को निशाने पर लिया.

वहीं जब जया बच्चन ने बॉलीवुड का बचाव राज्यसभा में किया तो कंगना ने उनकी भी आलोचना की. इसके बाद उनके निशाने पर उर्मिला आ गई और एक ऐसा बयान दे दिया की बॉलीवुड की कई हस्तियों ने कंगना की इस टिप्पणी के लिए आलोचना की है.

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना ने उर्मिला मातोंडकर को सॉफ्ट एक्ट्रेस बता दिया और कहा कि उर्मिला को एक्टिंग के लिए नहीं जाना जाता था. कंगना ने कहा, 'उर्मिला भी एक सॉफ्ट पोर्न स्टार है. मैं जानती हूं ये बहुत बेबाक बात है. लेकिन उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए बिल्कुल नहीं जाना जाता. तो किस लिए वो जानी जाती हैं? सॉफ्ट पोर्न करने के लिए. अगर उन्हें टिकट मिल सकता है तो मुझे क्यों नहीं?

कंगना के इस बयान की कई बॉलीवुड हस्तियों ने आलोचना की.  स्वरा भास्कर ने लिखा, 'प्रिय उर्मिला जी, फिल्म मासूम, चमत्कार, रंगीला, जुदाई, दौड़, सत्या, भूत, कौन, जंगल, प्यार तूने क्या किया, तहजीब, पिंजर, एक हसीना थी में आपकी बेहतरीन परफॉरमेंस को याद कर रही हूं. आपकी एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स ने सभी को अपना कायल बनाया था. लव यू."

फिल्म डायरेक्ट अनुभव सिन्हा ने लिखा, 'मन किया कि सबसे खूबसूरत, एलिगेंट, एक्सप्रेसिव एक्ट्रेस को प्यार भेजूं. @UrmilaMatondkar.'

वहीं सुजैन खान की बहन फराह खान अली ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, 'क्लास अभी भी गुस्सा होकर बातें नहीं बनाती. वो शाइन करती है. @UrmilaMatondkar #JayaBachchan @ReallySwara @taapsee @SonuSood @dreamgirlhema आप सबसे ब्राइट शाइन करो.'
बता दें एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उर्मिला ने कहा था कि कंगना बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन बड़े नामों का खुलासा कर ही दें जिन्हें वो बॉलीवुड के ड्रग माफिया के गैंग का हिस्सा बताती हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि कंगना कब तक विक्टिम कार्ड खेलती रहेंगी. उर्मिला का कहना था कि वह कंगना को अच्छा एक्टर मानती हैं, जिसने अपने बढ़िया काम से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है.

अपने रुख पर कंगना कायम 

हालांकि कंगना ने अपने बयान पर कायम हैं.  कंगना ने ट्वीट किया, "लिबरल ब्रिगेड ने एक जानेमाने राइटर की वर्चुअल लिंचिंग करके उसको शांत करवा दिया था क्योंकि उसने कहा था कि सनी लियोनी हमारी रोल मॉडल नहीं होनी चाहिए. सनी लियोनी को इंडस्ट्री और परे भारत में एक आर्टिस्ट के तौर पर स्वीकार किया जाता है. अब अचानक फेक फेमनिस्ट पॉर्न स्टार से तुलना को अपमान बताने लगे हैं."

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि 'तुम्हारा नारीवाद उस समय कहां चला गया था, जब उर्मिला ने मुझे रुदाली और प्रॉस्टिट्यूट कहा था. तुम्हारे जैसे फर्जी नारीवादी पूरे नारी समाज को शर्मसार करते हो."

कंगना ने लिखा, "क्या तुम्हें पता है कि एक इंसान का सिर्फ भौतिक शरीर नहीं होता, बल्कि मानसिक और मनोवैज्ञानिक शरीर भी होता है, दुष्कर्म सिर्फ शारीरिक संबंध नहीं होता."

यह भी पढ़ें:

LAC पर चीन से निपटने के लिए तैयार हैं ITBP के 'हिमवीर', जानिए कैसी चल रही है तैयारी

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव का दावा- पार्टी पर हो गया था जयचंद लोगों का कब्जा, बोले- हमें साइड लाइन किया
तेज प्रताप यादव का दावा- पार्टी पर हो गया था जयचंद लोगों का कब्जा, बोले- हमें साइड लाइन किया
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 की छीनी कुर्सी, कर रही ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 41% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 की छीनी कुर्सी, कर रही ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 41% प्रॉफिट
फिल्म लाइन में 15 साल तक लोगों ने नहीं दिए काम के पैसे, रवि किशन का खुलासा, बोले- घनघोर गरीबी देखी
फिल्म लाइन में 15 साल तक लोगों ने नहीं दिए काम के पैसे, रवि किशन का खुलासा, बोले- घनघोर गरीबी देखी

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget