एक्सप्लोरर

Bollywood Kisse: करीना कपूर कैसे बनीं सबकी फेवरेट, शाहिद के पीछे पागल थीं लेकिन 10 साल बड़े सैफ से की शादी

शादी के बाद आमतौर पर स्टारडम कम हो जाता है. मां बनने के बाद स्टारडम और कम हो जाता है. लेकिन करीना जैसी हीरोइन ने उस बात को जो है झुठला दिया है.

करीना कपूर बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार में पैदा हुईं. एक्टर ही बनना था मतलब कपूर परिवार में पैदा होने वाले हर शख्स को तो एक्टर बनना ही है. अब इसमें तो कोई सोचने वाली बात ही नहीं है कि कुछ और करेंगे वो. एक्टर ही बनेंगे, अब बहन एक्टर बन चुकी थीं. तो करिश्मा कपूर के हर छोटे बड़े हीरो से मिलने के लिए करीना कपूर बहुत उत्सुक रहती थीं. करिश्मा अगर गोविंदा के साथ शूट कर रही हैं तो दीदी आज गोविंदा से मिलवा दो. शाहरुख के साथ शूट कर रही है तो शाहरुख से मिलवा दो. मतलब जैसे फैंस होते हैं हीरोज से मिलने के लिए एक्साइटेड रहते हैं तो करीना कपूर का कुछ ऐसा ही हाल था.

कपूर फैमिली की बेटी हैं, फिल्मों में आना था तो आ गईं. फिल्म 'रिफ्यूजी' के जरिए अभिषेक बच्चन के साथ उनका डेब्यू हुआ था. अभिषेक बच्चन का तो कुछ नहीं हुआ लेकिन करीना कपूर को फिल्म में पसंद किया गया. फिल्म कुछ खास चली नहीं लेकिन करीना की गाड़ी जो है वो चल निकली. फिल्में मिलनी शुरू हुई. फिर अमिताभ बच्चन, ऋतिक रौशन और शाहरुख खान जैसे स्टार्स के साथ फिल्म मिली 'कभी खुशी कभी गम' और उसी फिल्म के दौरान खबर आई कि करीना कपूर और ऋतिक रौशन का अफेयर चल रहा है. कंफर्मेशन कोई थी नहीं क्योंकि आपको पता है फिल्म स्टार्स तो यही कहते हैं कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. और उस वक्त ऋतिक की पत्नी थीं सुजैन और ऋतिक की तो लव मैरिज भी हुई थी तो इस रिश्ते का कुछ नहीं हुआ.

करीना ने फिल्में करनी शुरू की. हर तरह की फिल्म की, कोई चली तो कोई नहीं चली. उसके बाद करीना की जिंदगी में एंट्री हुई शाहिद कपूर की. आमतौर पर फिल्म स्टार्स जो हैं ना वो जब भी उनका कोई अफेयर होता है ना वो मानते नहीं हैं. देखिए मानते इसलिए नहीं हैं क्योंकि मान लिया तो खेल खत्म. लेकिन अपनी करीना जो थी ना एक दम बिंदास. मान लिया कि शाहिद के साथ मेरा अफेयर चल रहा है. करीना का नाम था बेबो. बहन करिश्मा का नाम था लोलो. और पापा ने शाहिद बाबू का नाम रख दिया डोडो.

कपूर फैमिली की बेटी जो नॉन वेज की शौकीन हुआ करती थी. लेकिन करीना कपूर शाहिद कपूर के लिए वेजीटेरियन बन गई क्योंकि बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर वेजीटेरियन थे. और इस हद तक घनघोर वेजीटेरियन बन गई कि जब किसी रेस्टोरेंट में जाती थीं. तो वेज नान जो होता है ना उसमें भी पूछ डालती थी कि भैया ये वेज नान में कुछ नॉन वेज तो नहीं है. रेस्टोरेंट वालों को पता था कि ये वेजीटेरियन है. उसी रेस्टोरेंट में हर हफ्ते जाया करती थी. और बार बार एक ही सवाल. अब क्या करें. प्यार था शाहिद कपूर के लिए. दोनों का एक MMS भी लीक हो गया था और उस पर खूब हंगामा भी हुआ था

करीना और शाहिद का रिश्ता आगे बढ़ा और कुछ साल चला. परिवार को भी शाहिद बड़े पसंद थे बड़े अच्छे लगते थे. कपूर एंड कपूर मतलब सरनेम भी चेंज करनी की जरूरत नहीं. वैसे भी आजकल हीरोइनों कहां करती हैं. करना भी नहीं चाहिए. तो गाड़ी आगे बढ़ी. लेकिन वही कुछ दिन बाद हो गया ब्रेकअप.

जब वी मेट की शूटिंग कर रहे थे दोनों. वैसे दोनों की आजतक साथ में कोई फिल्म नहीं चली थी. जब वी मेट की शूटिंग कर रहे थे और लास्ट में आते आते ब्रेकअप हो गया. लास्ट डे शूटिंग के लिए आए, शूटिंग की, पहले तो एक साथ एक गाड़ी में आते थे. लास्ट डे अलग अलग गाड़ियों में आए.

शूटिंग की और अपना निकल लिए कि हम एक दूसरे को जानते तक नहीं हैं. ठीक है, उसके बाद फिल्म के प्रमोशन में भी कुछ खास दोनों ने हिस्सा नहीं लिया लेकिन ये फिल्म जो है वो चल गई. और जब वी मेट शाहिद कपूर और करीना कपूर दोनों के करियर की बेहतरीन फिल्म मानी जाती है

शाहिद कपूर और करीना कपूर के रिश्ते की एक बड़ी खास बात पता है क्या थी कि जब इनका अफेयर शुरू हुआ ना करीना कपूर उस वक्त तक बड़ी हीरोइन थीं. शाहिद कपूर अभी नए नए आए थे लेकिन करीना कपूर को शाहिद इतने पसंद आ गए कि दो महीने तक शाहिद कपूर के पीछे पड़ीं रहीं. उनको मैसेज किए उनको कॉल्स किए कि पसंद हो तुम मुझे. और तब जाकर शाहिद कपूर ने हां की. सोचिए करीना कपूर किसी लड़के के पीछे पड़ी है कि मैं तुमको पसंद करती हूं.

शाहिद से ब्रेकअप के बाद सवाल ये उठा कि करीना की जिंदगी में अब नया कौन. साल 2007 में अक्टूबर में लैक्मे फैशन वीक में अचानक से करीना एंट्री मारती हैं सैफ अली खान के साथ और हर कोई हैरान रह जाता है और उसी दिन सैफ अली खान ये कबूल कर लेते हैं कि हम दोनों साथ हैं और खुश हैं. सैफ उनसे उम्र में बड़े हैं. उनकी बहन करिश्मा के साथ काम कर चुके हैं.

लेकिन रिश्ता हुआ तो करीना ने मानने में कोई हिचकिचाहट नहीं रखी. दोनों को नाम दिया गया सैफीना. सैफ ने उनके नाम का टैटू भी जो है अपनी बाजू पर बनवा लिया. खैर ये रिश्ता आगे बढ़ा. दोनों की शादी हुई.दोनों का एक बेटा है तैमूर. इन दिनों तो तैमूर से बड़ा स्टार मुझे लगता है कोई है ही नहीं.

करीना कपूर ने शादी के बाद भी फिल्मों में काम करना जारी रखा. सलमान खान के साथ दबंग 2 में आइटम नंबर भी किया.. फेविकोल जो बहुत सुपरहिट रहा. करीना अब भी फिल्मों में खूब काम कर रही हैं और हर तरह के रोल कर रही हैं. शादी के बाद आमतौर पर स्टारडम कम हो जाता है. मां बनने के बाद स्टारडम और कम हो जाता है. ऐसा कहा जाता था लेकिन करीना जैसी हीरोइन ने उस बात को जो है झुठला दिया है. करीना का स्टारडम आज भी वैसा है जैसा पहले था. और उम्मीद है कि आने वाले कई सालों में ऐसा ही रहेगा और करीना हमें ऐसे ही एंटरटेन करती रहेंगी और वो हमारी फेवरेट बनी रहेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget