एक्सप्लोरर

गणपति विसर्जन की पोस्ट को लेकर ट्रोल हुए शाहरुख खान, ब्लैक एंड वाइट आउटफिट और टिका लगाए आए नजर

शाहरुख़ की इस गणपति स्पेशल सेल्फी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस तस्वीर पर अब तक 13 लाख से ज़्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.

मुंबई: इन दिनों पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है. कोरोना ने इसे मनाने का तरीका जरूर बदल दिया है पर लोगों की उमंग कम नहीं हुई है. हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड ने बप्पा का दिल खोल के स्वागत किया है. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के‘किंग खान’ शाहरुख़ खान की जिन्होंने अपने घर गणपति की मूर्ति स्थापित की और पूरी श्रद्धा, पूजा पाठ के साथ उनका विसर्जन भी किया.

शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की है जिसमें उनके माथे पर टिका नज़र आ रहा है. शाहरुख़ ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “प्रार्थना और विसर्जन हो गया… इस गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश आप और आपके प्रियजनों पर कृपा बरसाएं, आशीर्वाद और खुशियां. गणपति बप्पा मोरया... इस पोस्ट को लेकर किंग खान ट्रोल भी हो गए हैं.

ट्रोलर्स का कहना है कि शाहरुख मुसलमान होते हुए हिंदूओं के त्योहार क्यों मना रहे हैं. हालांकि उनमें से कुछ ने ट्रोलर्स के नफरत भरे मैसेज का जवाब देते हुए लिखा है कि "वह सभी त्योहार मनाते हैं, वह एक सच्चे भारतीय हैं."

शाहरुख खान ने गौरी से शादी की है, जो एक हिंदू हैं, और उन्होंने अपने तीन बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम को दोनों धर्मों के कायदों से पाला है. गणेश चतुर्थी के अलावा, शाहरुख और उनका परिवार दिवाली, ईद और होली को इसी उत्साह और उमंग से मनाते हैं.

शाहरुख खान की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. शाहरुख की पोस्ट पर उनके फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी प्रतिक्रियाएं दी हैं. शाहरुख खान के इस पोस्ट पर जाने-माने रैपर हनी सिंह ने लिखा- गणपति बप्पा मोरया, तो वहीं भूमि पेडनेकर, मनीष मल्होत्रा जैसे कई सेलेब्रिटीज ने कमेंट किया है.

शाहरुख के अलावा सलमान खान, रितिक रोशन, शिल्पा शेट्टी, अनन्या पांडे और श्रद्धा कपूर सहित कई सितारों ने अपने-अपने घरों में बप्पा की मूर्ति को स्थापित किया और रविवार को गणपति को धूमधाम से विदा किया.

Sushant Singh Rajput Case Live Updates: रिया चक्रवर्ती को CBI ने जारी किया समन,स्‍प‍िरिचुअल हीलर से भी करेगी पूछताछ Mirzapur 2: इंतजार खत्म, इस तारीख से देख सकेंगे अमेजन प्राइम की सुपरहिट वेब सीरीज 'मिर्जापुर-2'

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
5वें दिन 200 करोड़ी बनी 'जेलर 2', जानें मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास?
200 करोड़ी बनी 'जेलर 2', जानें मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास?
'जेलर 2' 400 करोड़ के पार, 'पेद्दी' का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी साउथ की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'जेलर 2' 400 करोड़ के पार, 'पेद्दी' का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी साउथ की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget