एक्सप्लोरर

कभी जेठ तो कभी ससुर, फिल्मी पर्दे पर कलाकारों ने रिश्तेदारों संग ही लड़ाया इश्क, खूब जमी जोड़ी

फिल्मों में भले ही वो कपल इश्क फरमाता नज़र आया हो लेकिन असल जिंदगी में उनका रिश्ता ससुर-बहू या फिर देवर- भाभी का रहा. आज हम इस रिपोर्ट में फिल्मी दुनिया की ऐसी ही अजब गजब जोड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं.

सिल्वर स्क्रीन यानि कि फिल्मों में मेकर्स उन्हीं जोड़ियों पर दांव लगाते हैं जिन्हें दर्शक भी देखना पसंद करते हैं या फिर वो जोड़ी देखने में अच्छी हो. भले ही फिर उनक फिल्मी सितारों के बीच रिश्ता कोई भी क्यों न रहा हो. ये दुनिया ही ऐसी है. कई बार तो यूं हुआ कि फिल्मों में भले ही वो कपल इश्क फरमाता नज़र आया हो लेकिन असल जिंदगी में उनका रिश्ता ससुर-बहू या फिर देवर- भाभी का रहा. आज हम इस रिपोर्ट में फिल्मी दुनिया की ऐसी ही अजब गजब जोड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं.  करिश्मा कपूर - सैफ अली खान कभी जेठ तो कभी ससुर, फिल्मी पर्दे पर कलाकारों ने रिश्तेदारों संग ही लड़ाया इश्क, खूब जमी जोड़ी करिश्मा और सैफ अली खान(Saif Ali Khan) हम साथ साथ है फिल्म में नज़र आ चुके हैं. वो भी कपल के तौर पर लेकिन असल जिंदगी में दोनों के बीच जीजा साली का रिश्ता है. करिश्मा की बहन करीना कपूर(Kareena kapoor) सैफ की बीवी हैं. और इस लिहाज़ से करिश्मा कपूर(Karishma Kapoor) सैफ की साली लगीं.  अजय देवगन - रानी मुखर्जी कभी जेठ तो कभी ससुर, फिल्मी पर्दे पर कलाकारों ने रिश्तेदारों संग ही लड़ाया इश्क, खूब जमी जोड़ी इस जोड़ी के बीच भी जीजा साली का ही रिश्ता है. दोनों चोरी चोरी और एलओसी कारगिल फिल्म में साथ काम कर चुके हैं. रानी मुखर्जी(Rani Mukherjee) एक्ट्रेस काजोल(Kajol) की कज़िन हैं जिन्होंने अजय देवगन(Ajay Devgan) से शादी की है और इस लिहाज़ से रानी अजय की साली हुईं.  अनिल कपूर - श्री देवी कभी जेठ तो कभी ससुर, फिल्मी पर्दे पर कलाकारों ने रिश्तेदारों संग ही लड़ाया इश्क, खूब जमी जोड़ी अभिनेता अनिल कपूर(Anil Kapoor) और श्री देवी(Sri Devi) की जोड़ी जब जब स्क्रीन पर आई तो जादू चला. मिस्टर इंडिया हो या फिर जुदाई इन फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया और साथ ही इस जोड़ी को भी लेकिन रीयल लाइफ में ये दोनों देवर - भाभी हैं. श्रीदेवी ने अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर से शादी की थी. इन दो फिल्मों के अलावा भी रूप की रानी चोरों का राजा, लाडला और लम्हें में भी नज़र आ चुके हैं.  रणधीर कपूर - नीतू सिंह कभी जेठ तो कभी ससुर, फिल्मी पर्दे पर कलाकारों ने रिश्तेदारों संग ही लड़ाया इश्क, खूब जमी जोड़ी अपने ज़माने की हिट एक्ट्रेस नीतू सिंह(Neetu Kapoor) को ऋषि कपूर के साथ सबसे ज्यादा पसंद किया गया लेकिन उन्होंने रणधीर कपूर(Randhir Kapoor) के साथ भी कई फिल्मों में काम किया. जो रिश्ते में उनके जेठ थे. जी हां...नीतू ने ऋषि कपूर के साथ शादी की थी और रणधीर ऋषि के बड़े भाई थे. इस लिहाज़ से दोनों रिश्ते में जेठ और बहू लगे.  शम्मी कपूर - बबीता कभी जेठ तो कभी ससुर, फिल्मी पर्दे पर कलाकारों ने रिश्तेदारों संग ही लड़ाया इश्क, खूब जमी जोड़ी ये रिश्ता तो सबसे अजीब हुआ. स्क्रीन पर रोमांस करते नज़र आए लेकिन शम्मी बाद में अभिनेत्री बबीता के चचिया ससुर बने. दोनों ने साथ में ‘तुमसे अच्छा कौन है’ फिल्म में काम किया था. ये फिल्म और जोड़ी लोगों को पसंद आई थी. लेकिन आगे चलकर बबीता ने रणधीर कपूर से शादी की. जो शम्मी कपूर के भतीजे थे.  फिरोज खान - मुमताज़ कभी जेठ तो कभी ससुर, फिल्मी पर्दे पर कलाकारों ने रिश्तेदारों संग ही लड़ाया इश्क, खूब जमी जोड़ी अपने दौर की बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार मुमताज़ ने अपने ज़माने के सुपरस्टार फिरोज़ खान के साथ लगभग 3 फिल्मों में काम किया. ये 70 के दशक की बात है लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुमताज़ की बेटी नताशा की शादी फिरोज खान के बेटे फरदीन खान से हुई है? जी हां….रिश्ते में दोनों समधी थे. आज फिरोज़ खान हमारे बीच नहीं हैं.  ये भी पढ़ें ः इन अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में पहनी थी शानदार ज्वैलरी, आप भी ले सकते हैं इनसे टिप्स

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
'बिग बॉस 20': पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget