एक्सप्लोरर

कैसे कॉलेज में पढ़ाते-पढ़ाते हीरो के लिए डायलॉग लिखने लगे थे कादर खान

कादर खान हिंदी फिल्मों के वो नायाब हीरे थे, जिन्होंने अपनी अदाकारी से कई दशकों तक दर्शकों को एंटरटेन किया, ऐसा कोई किरदार नहीं है जिसे उन्होंने ना निभाया हो

कादर खान हिंदी फिल्मों के वो नायाब हीरे थे, जिन्होंने अपनी अदाकारी से कई दशकों तक दर्शकों को एंटरटेन किया, ऐसा कोई किरदार नहीं है जिसे उन्होंने ना निभाया हो, नेगेटिव से लेकर पॉजिटिव और पॉजिटिव से लेकर कॉमेडी तक उन्होंने हर किरदार को बखूबी निभाया.

कादर खान ने बॉलीवुड में अपने फन का परचम तो लहराया ही साथ ही उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों की कहानी भी लिखी, लेकिन बॉलीवुड में इतनी कामयाबी हासिल करने वाले कादर खान ने कभी एक एक्टर बनने के बारे में सोचा भी नहीं था.

कैसे कॉलेज में पढ़ाते-पढ़ाते हीरो के लिए डायलॉग लिखने लगे थे कादर खान

कादर खान अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉलेज में पढ़ाने लगे, वहां एक प्ले हुआ जिसका नाम था ‘लोकल ट्रेन’. उस प्ले को ऑल इंडिया बेस्ट प्ले का अवॉर्ड मिला जिसके लिए कादर खान को 1500 रूपये का इनाम मिला, वो पहली बार था जब उन्होंने इतने सारे रुपये एक साथ देखे थे. इरोज मूवी के प्रड्यूसर ने उस प्ले को प्रड्यूस किया था और साथ ही राजेंद्र सिंह बेदी साहब भी थे, उन्होंने कादर खान से कहा कि क्या तुम्हें फिल्मों में काम नहीं करना? इसके जवाब में कादर खान ने कहा कि-‘नहीं, कभी सोचा नहीं इस बारे में’.

बेदी साहब ने कादर से कहा कि मैं एक फिल्म बना रहा हूं ‘जवानी दीवानी’ और चाहता हूं कि तुम इस फिल्म के डायलॉग लिखों’, ये सुनकर कादर खान ने कहा कि ‘सर मुझे डायलॉग लिखने तो आते नहीं.’ ये सुनकर बेदी साहब ने कहा कि तुमने जो प्ले लिखा है उसमें जो जुमले लिखें है वही डायलॉग हैं. इस तरह से कादर खान की पहली फिल्म का आगाज़ हुआ. उसी फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में ये हवा फैल गई कि एक नया राइटर आया है कादर खान, जिसके बाद उन्हें कामयाबी मिलती गई, इस फिल्म को लिखने के लिए उन्हें 1500 रुपये मिले थे.

कैसे कॉलेज में पढ़ाते-पढ़ाते हीरो के लिए डायलॉग लिखने लगे थे कादर खान

कादर खान ने अपने इंटरव्यू में बताया कि- ‘थोड़े दिन गुजरे थे कि उन्हें एक और फिल्म लिखने का मौका मिला, जिसके लिए मुझे 10 हजार रुपये साइनिंग अमाउंट मिला. फिर मेरी मुलाकात मनमोहन देसाई से हुई, उस वक्त वो फिल्म बना रहे थे ‘रोटी’, लेकिन वो फिल्म के डायलॉग्स से खुश नहीं थे, काफी परेशान थे.

हबीब नाडियाडवाला ने मुझे मनमोहन देसाई से मिलावाया और कहा कि ये नया राइटर है इसे ट्राई कर लीजिए. उन्होंने कहा ‘हटाओ यार बहुत मिया भाई को ट्राई कर लिया है और तुम एक और लेकर आ गए’. उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मुझे तुम्हारा डायलॉग अच्छा लगेगा तो मैं इसे फिल्म में लूंगा नहीं तो तुम्हारे सामने ही फाड़ कर फेक दूंगा, मैं बोला कि नहीं अच्छा लगा तो बता दिया कि क्या करोगे, मगर अच्छा लगा तो, तब क्या करोगे?, तो उन्होंने कहा कि अच्छा लगा तो मैं तुम्हें सिर पर बिठाकर नाचुंगा.’

कैसे कॉलेज में पढ़ाते-पढ़ाते हीरो के लिए डायलॉग लिखने लगे थे कादर खान

ऐसे मनमोहन देसाई ने अपनी फिल्म रोटी का क्लाइमेक्स सीन मुझे लिखने के लिए दिया. जिसके बाद मैं उनके साथ काम करने लगा, उस वक्त प्रकाश मेहरा साहब भी फिल्में बनाते थे और वो दो गुट हुआ करते थे. जो लोग प्रकाश मेहरा के साथ काम करते थे वो मनमोहन देसाई के साथ काम नहीं कर सकते थे और जो मनमोहन जी के साथ काम करते थे वो प्रकाश जी के साथ काम नहीं कर सकते थे, लेकिन मैं एक अकेला आदमी था जो दोनों के साथ काम करता था और मेरे साथ-साथ अमिताभ बच्चन भी वहां काम कर लिया करते थे. उन दिनों मुझे एक रिपोर्टर ने पूछा कि सर आप मनमोहन देसाई के कैंप में हैं या प्रकाश मेहरा के कैंप में तो इसपर मैंने कहा कि- मैं किसी के कैंप में नहीं हूं ये दोनों मेरे कैंप में हैं.’

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday BO Collection: 'देऊल बंद 2' ने काटा बवाल, 'दृश्यम 3' और 'करुप्पू' में जोरदार टक्कर, जानें संडे कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'देऊल बंद 2' ने काटा बवाल, 'दृश्यम 3' और 'करुप्पू' में जोरदार टक्कर, जानें संडे कलेक्शन
Deool Band 2 BO Day 11: मराठी फिल्म 'देऊल बंद 2' ने किया कमाल, 50 करोड़ के पार हुई फिल्म, कमा चुकी 400% प्रॉफिट!
मराठी फिल्म 'देऊल बंद 2' ने किया कमाल, 50 करोड़ के पार हुई फिल्म, कमा चुकी 400% प्रॉफिट!
5-6 साल की उम्र में डेब्यू, पहली फिल्म के लिए मिले 10,000 रुपये, जानें बॉबी देओल के बारे में 7 इंटरेस्टिंग बातें
5-6 साल की उम्र में डेब्यू, पहली फिल्म के लिए मिले 10,000 रुपये, जानें बॉबी देओल के बारे में 7 इंटरेस्टिंग बातें
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?

वीडियोज

Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Illegal Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPL 2026 Full Prize Money: चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
Pankaj Bhadouria Breast Cancer:मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Embed widget