एक्सप्लोरर

कोरोना पॉजिटिव Kareena Kapoor Khan पर BMC का एक्शन, सील किए करीना-करण और अमृता के घर

Kareena Kapoor Khan Building Seal: करीना कपूर खान को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद BMC मे एक्ट्रेस की बिल्डिंग सील कर दी है.

BMC Seals Corona Positive Kareena Kapoor Khan Building: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के कोरोना (Kareena Kapoor Corona) से संक्रमित होने के बाद अब BMC ने सुरक्षा के लिहाज से उनकी बिल्डिंग को सील कर दिया है. करण जौहर (Karan Johar), अमृता अरोरा (Amrita Arora), करीना कपूर (Kareena Kapoor) इनकी रेसिडेन्सी, सदगुरू शरण और सरकार हेरिटेज बिल्डिंग BMC ने सील की है. कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही करीना कपूर खान क्वारंटीन हैं. BMC ने करीना कपूर के घर के बाहर नोटिस लगा दिया है. 

करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीएमसी आज करीना कपूर की बिल्डिंग और अमृता अरोड़ा की बिल्डिंग में कोविड टेस्टिंग कैंप लगा दिया है. इस कैंप में बीएमसी की मेडिकल टीम की एक टीम करीना और अमृता की बिल्डिंग में कोविड टेस्टिंग के लिए पहुंचेगी. 


कोरोना पॉजिटिव Kareena Kapoor Khan पर BMC का एक्शन, सील किए करीना-करण और अमृता के घर

इस दौरान इन दोनों के कॉन्टेक्ट में आए लोगो का आरटी पीसीआर कराया जाएगा. इसके साथ ही बीएमसी की टीम में ऐसे लोग भी होंगे जो बिल्डिंग कंपाउंड और अन्य परिसर को सेनेटाइज करेंगे. कोरोना पॉजिटिव आने के बाद करीना होम आइसोलेशन में हैं. बीएमसी रोजाना उनके स्वास्थ्य की जांच करेगी. 

Kareena Kapoor Corona Positive: करीना कपूर को कैसे हुआ कोरोना? प्रवक्ता ने एबीपी न्यूज़ से साझा की जानकारी


कोरोना पॉजिटिव Kareena Kapoor Khan पर BMC का एक्शन, सील किए करीना-करण और अमृता के घर

इसके साथ ही करीना कपूर के प्रवक्ता ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया है कि आखिर एक डिनर पार्टी में अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ शामिल हुईं करीना कपूर किस तरह से कोरोना के संक्रमण का शिकार हो गईं. करीना की प्रवक्ता ने आधाकारिक रूप से एबीपी न्यूज़ से कहा, "करीना पूरे लॉकडाउन के दौरान एहतियात बरत रहीं थीं. जब भी वो घर से बाहर निकलतीं तो हमेशा कोरोना को‌ लेकर काफी सजग रहा करतीं थीं. दुर्भाग्यवश इस बार जब वो अमृता अरोड़ा के साथ एक डिनर में शामिल हुईं तो उन्हें कोविड हो गया. इस डिनर पार्टी में कुछ चुनिंदा दोस्त भी शामिल थे. उल्लेखनीय है कि यह एक बड़ी पार्टी नहीं थी, जैसा कि हर जगह बताया जा रहा है. इस ग्रुप में एक शख्स ऐसा भी था जो बीमार लग रहा था और इस मौके पर लगातार खांसे जा रहा था. इसी शख्स जरिए इसका प्रसार हुआ है. उस शख्स को जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए इस पार्टी में शामिल नहीं जगह होना चाहिए था और इस तरह से  अन्य लोगों को खतरे में नहीं डालना चाहिए था."

Kareena Kapoor Corona Positive: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव, मंडराया सुपर स्प्रेडर होने का खतरा

करीना कपूर की प्रवक्ता ने आगे कहा, "जैसे ही करीना कोरोना से संक्रमित हुईं, उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया और अब इससे निबटने के लिए वे पूरी तरह से एहतियात बरत रहीं हैं और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं. करीना कपूर को गैर-जिम्मेदार ठहराते हुए उनपर इस तरह के बेजा इल्जाम लगाना सही नहीं है. वो एक जिम्मेदार नागरिक हैं और उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा की भी चिंता है.

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office Collection Updates: मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर असदुद्दीन ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
SIR पर ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget