एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: गाली-गलौज वाले लिरिक्स से गर्लफ्रेंड को पीटने तक...MC स्टेन के नाम जुड़े हैं ये विवाद

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में इन दिनों एमसी स्टेन खूब धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं. मालूम हो एमसी स्टेन पूणे के एक स्लम में पले बढ़े हैं और अपनी मेहनत के दम पर अब बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं.

MC Stan Controversy: रैपर एमसी स्टेन (Mc Stan) जो इन दिनों बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में दिखाई दे रहे हैं, उनकी लाइफ भी काफी कंट्रोवर्सियल रही है. एमसी की आलोचना न सिर्फ उनके गानों की अपमानजनक लिरिक्स की वजह से हुई है बल्कि अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के संग मारपीट करने को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं. इस आर्टिकल के जरिए डालते हैं रैपर से जुड़े विवादों पर एक नजर...एमसी स्टेन ने  महज 12 साल की उम्र में कव्वाली गाना शुरू कर दिया था.

एमसी स्टेन पुणे के स्लम से आते हैं. आज वो जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. 23 वर्षीय रैपर खुद को बस्ती की हस्ती कहते हैं. एमसी स्टेन के यूट्यूब पर 3 मिलियन फॉलोवर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं.

एमसी स्टेन (MC Stan) पहले रिक्शे में सोया करते थे और अब लग्जरी कार ड्राइव करते हैं. एमसी स्टेन ने छोटी सी उम्र में एक लंबा सफर तय कर लिया है. एमसी स्टेन के रैप म्यूजिक करियर में जो गाना गेम चेंजर साबित हुआ वो था 'खुजा मत'. रैपर के इस सॉन्ग को 35 मिलियन से ज्यादा पर देखा जा चुका है. वहीं एमसी स्टैन का मानना है कि अस्तागफिरुल्ला सॉन्ग से उनकी छवि बदल गई. मालूम हो एमसी स्टेन एक मुस्लिम परिवार से आते हैं, ऐसे में जब उन्होंने रैप को करियर के तौर पर चुना तो उनके परिवार ने सपोर्ट नहीं किया.  इन सबके अलावा एमसी स्टेन का विवादों से भी पुराना नाता है.

एमसी स्टेन रैप में करते हैं आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल

दरअसल, एमसी स्टेन अपने रैप में गाली-गलौज की भाषा का इस्तेमाल कर देते हैं, जिसकी वजह से उनकी अक्सर आलोचना होती है. रिपोर्ट के अनुसार रैपर ने कबुल किया है कि उन्हें गुस्सा बहुत ज्यादा आता है, लेकिन वो मेडिटेशन और डिटॉक्स के जरिए इसे बाहर निकालने की कोशिश करेंगे. एमसी स्टेन एक बार तब विवादों में घिरे थे जब उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड औज़मा शेख को मारने के लिए लोगों को भेजा था.

एक्स गर्लफ्रेंड पर करवा चुके हैं हमला

ब्रेकअप के बाद रैपर ने अपनी एक्स का एड्रेस सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था, जिसके बाद उनके फॉलोवर्स औज़मा को परेशान करने पहुंच गए थे और उन्हें रेप की धमकी दे रहे थे. उसके बाद औज़मा ने भी रैपर का एड्रेस सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था, जिसके बाद एमसी स्टेन ने एफआईआर दर्ज करवाई थी. उसके बाद औज़मा को मारने के लिए रैपर ने अपने मैनेजर को भेजा था, जिसके चलते उनके चेहरे पर चोट आई थी. इन सबके बाद औज़मा ने रैपर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. 

यह भी पढ़ें:- Urfi Javed B'Day: उर्फी जावेद के पीछे क्यों पड़ गए थे गुंडे? इंटिमेट सीन को लेकर भी हुआ था खूब बवाल          

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आवारापन 2’ ने 8वें दिन भी मचाई धूम, जानें- साल की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री करने से है कितनी दूर
‘आवारापन 2’ की 8वें दिन भी धूम, जानें- साल की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री करने से है कितनी दूर
'इरुमुडी' ने पहले दिन तोड़े 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की तेलुगु की 5वीं बड़ी ओपनर
'इरुमुडी' ने पहले दिन तोड़े 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की तेलुगु की 5वीं बड़ी ओपनर
Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget