एक्सप्लोरर

Sharda Sinha Last Rites: जहां पति का अंतिम संस्कार हुआ, वहीं पंचतत्व में होंगी विलीन शारदा सिन्हा

Sharda Sinha Last Rites: शारदा सिन्हा इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुकी हैं. उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली. शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना में 7 नवंबर को होगा.

Sharda Sinha Last Rites: बिहार कोकिला के नाम से मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुकी हैं. उनका 5 नवंबर की रात को दिल्ली के एम्स में निधन हुआ था. शारदा सिन्हा के निधन के बाद पूरा बिहार शोक में डूब गया है. शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर को आज पटना लाया जाएगा और कल यानी गुरुवार को गायिका पंचतत्व में विलीन होगीं. उनके बेटे अंशुमन ने उनके अंतिम संस्कार की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है.

शारदा सिन्हा के निधन की जानकारी भी उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर दी थी. साथ ही बताया कि जहां उनके पिता का अंतिम संस्कार हुआ था वहीं मां का भी होगा. एक महीने के अंतर पर ही अंशुमन ने अपने माता-पिता को खो दिया है.

पटना के गुलबी घाट पर होगा अंतिम संस्कार
बता दें शारदा सिन्हा के पति का निधन एक महीने पहले हुआ था. उनका अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर किया गया था और अब गायिका का भी अंतिम संस्कार वहीं पर होगा. शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा. पटना में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. जहां परिवार और इंडस्ट्री के लोग उन्हें आखिरी विदाई देंगे.

लंबे समय से थीं बीमार
बता दें शारदा सिन्हा के 2018 में मल्टिपल मायलोमा होने की खबर आई थी. ये एक तरह का ब्लड कैंसर है. उनका तभी से इलाज चल रहा है. 26 अक्टूबर को शारदा सिन्हा को दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था. सोमवार की रात को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी. जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. रिपोर्ट्स की माने तो शारदा सिन्हा पति ब्रज किशोर के निधन के बाद से शॉक्ड थीं. उनकी तबीयत उनके जाने के बाद से ही लगातार बिगड़ रही थी. शारदा के पति ने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी.

ये भी पढ़ें: 2024 US Election Results: कमला हैरिस के सपोर्ट में हैं लेडी गागा, ट्रंप के समर्थन में कंगना-एम्बर रोज, सेलेब्स की च्वाइस कौन, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका
बिना शादी के बच्चा गोद लेना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, पवन सिंह बोले- इस खूबसूरत फैसले को सलाम
बिना शादी के बच्चा गोद लेना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, पवन सिंह बोले- इस खूबसूरत फैसले को सलाम
बेटे तेज प्रताप यादव की बर्थडे पार्टी में लालू यादव पहुंचे, भोजपुरी बवाल में काजल बोलीं- मैंने बहुत मार खाई
बेटे तेज प्रताप यादव की बर्थडे पार्टी में लालू यादव पहुंचे, काजल बोलीं- मैंने बहुत मार खाई

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget