एक्सप्लोरर

'कोई गलत इरादा नहीं था', विवाद के 2 दिन बाद पवन सिंह ने मांगी माफी, एक्ट्रेस अंजलि ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Anjali Raghav Controversy: विवादों के बाद भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने अंजलि से माफी मांगी है. इससे पहले अंजलि ने बताया था कि वह अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी.

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हैं. पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था. 27 अगस्त को पवन सिंह और अंजलि राघव का भोजपुरी गाना 'सइयां सेवा करे' रिलीज हुआ. इस गाने के प्रमोशन के लिए दोनों लखनऊ पहुंचे थे.

जहां इवेंट में पवन सिंह स्टेज पर अंजलि राघव की कमर पर हाथ लगाते नजर आए थे.  इस दौरान अंजलि अनकंफर्टेबल दिखीं. वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने पवन सिंह को जमकर सुनाया. हालांकि ऐसे में अब पवन सिंह ने अंजलि से  माफी मांगी है.

माफी मांगते हुए पवन ने लिखा

पवन सिंह ने अपने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर कर एक्ट्रेस अंजलि राघव से माफी मांगते हुए पवन ने लिखा, 'अंजलि जी व्यस्त शेड्यूल के कारण मैं आपका लाइव देख नहीं पाया, मुझे जब इस बात की जानकारी हुई, तो मुझे बुरा लगा. मेरा आपके प्रति कोई भी गलत इंटेशन नहीं था, क्योंकि हम लोग कलाकार हैं, इसके बावजूद अगर आपको हमारे किसी भी व्यवहार से तकलीफ हुई हो तो उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं.'


कोई गलत इरादा नहीं था', विवाद के 2 दिन बाद पवन सिंह ने मांगी माफी, एक्ट्रेस अंजलि ने किया रिएक्ट

एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

पवन सिंह के माफी वाले पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए रिएक्ट करते हुए अंजलि ने लिखा, 'पवन सिंह जी ने गलती की माफी मांग ली है, वो मुझसे बड़े हैं और सीनियर कलाकार हैं. मैंने उन्हें माफ कर दिया है. मैं इस बात को और आगे बढ़ाना नहीं चाहती. जय श्री राम' दोनों का ये पोस्ट काफी चर्चा में है.


कोई गलत इरादा नहीं था', विवाद के 2 दिन बाद पवन सिंह ने मांगी माफी, एक्ट्रेस अंजलि ने किया रिएक्ट

अंजलि ने कहा था- नहीं करूंगी भोजपुरी इंडस्ट्री में काम

अंजलि ने बताया कि लोग उनसे सवाल जवाब कर रहें हैं कि उन्होंने इसे लेकर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया. इसके बाद, अंजलि ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह "बहुत परेशान" थीं और इस घटना के बाद उनका रोना आ रहा था.

उन्होंने आगे कहा कि वह "किसी भी लड़की को उसकी मर्ज़ी के बिना छूने" का समर्थन नहीं करतीं और इसे बहुत गलत बताया. उन्होंने कहा, "मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में अब काम नहीं करूंगी. कलाकार हूं, तो नई चीजें करने की कोशिश करने का मन करता है, लेकिन मैं अपने परिवार और हरियाणा में खुश हूं.

कौन हैं अंजलि राघव

अंजलि राघव एक जानी-मानी हरियाणवी डांसर और अभिनेत्री हैं. उन्होंने कई सुपरहिट हरियाणवी म्यूजिक एल्बम में काम किया है. उन्हें हाय रे मेरी मोटो गाने ने दुनियाभर में पहचान दिलाई है. अंजलि 'कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा' नाम के शो में भी नजर आई हैं.

हरियाणवी म्यूजिक के अलावा अंजलि बॉलीवुड फिल्म 'तेवर' में भी दिख चुकी हैं, जिसमें उन्होंने एक छोटा सा रोल निभाया था. अंजलि ने कई रीजनल म्यूजिक वीडियोज भी किए हैं. हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, और दिल्ली में अंजलि के लाइव शोज होते हैं  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका
बिना शादी के बच्चा गोद लेना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, पवन सिंह बोले- इस खूबसूरत फैसले को सलाम
बिना शादी के बच्चा गोद लेना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, पवन सिंह बोले- इस खूबसूरत फैसले को सलाम
बेटे तेज प्रताप यादव की बर्थडे पार्टी में लालू यादव पहुंचे, भोजपुरी बवाल में काजल बोलीं- मैंने बहुत मार खाई
बेटे तेज प्रताप यादव की बर्थडे पार्टी में लालू यादव पहुंचे, काजल बोलीं- मैंने बहुत मार खाई

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget