‘लॉलीपॉप लागेलू’ वाले पवन सिंह की पहली पत्नी ने की थी खुदकुशी, दूसरी शादी के बाद इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है नाम
पिछले कुछ सालों में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. आज भोजपुरी फिल्में और संगीत दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो चुके हैं.

पिछले कुछ सालों में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. आज भोजपुरी फिल्में और संगीत दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो चुके हैं. वहीं भोजपुरी जगत के मशहूर एक्टर और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) की फैन फॉलोइंग भी किसी से कम नहीं है. उनकी फिल्मों के बारे में तो हर किसी को पता है लेकिन कम ही लोगों को उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा कुछ पता होगा.

'लॉलीपॉप लागेलू' जैसे कई सुपरहिट गाने देने वाले पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में म्यूजिक एलबम 'ओढ़निया वाली' से की थी, जिसके बाद साल 2008 में 'लॉलीपॉप लागेलू' गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. इस गाने के हिट होते ही पवन को एक के बाद एक कई फिल्मों के ऑफर आने लगे और देखते ही देखते पवन भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार बन गए.
पवन ने साल 2014 में नीलम सिंह से शादी रचाई. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी नीलम ने खुदकुशी कर ली जिसका आरोप पवन पर लगाया गया. सूत्रों के अनुसार नीलम की बहन ने पुलिस को बताया था कि पवन काम की वजह से उनकी बहन को वक्त नहीं दे पाते थे. इसी वजह से नीलम परेशान रहती थी और उन्होंने आत्महत्या कर ली. वहीं उस वक्त खबरें ये भी थी कि पवन सिंह एक्ट्रेस मोनालिसा को डेट कर रहे थे जिसकी वजह से उनकी पत्नी तनाव में रहती थीं.

पहली पत्नी के निधन के बाद साल 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. लेकिन दूसरी शादी के बाद भी पवन सिंह का नाम उनकी एक्ट्रेस के साथ जुड़ना जारी रहा. खबरों की मानें तो शादी के बाद पवन का नाम एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ काफी सुर्खियों में रहा. अक्षरा ने तो कबूल भी किया कि वो दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन साल 2019 में अक्षरा ने पवन पर आरोप लगाया कि पवन उनके परिवार को और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. वहीं बात करें उनके करियर की तो अब तक पवन सिंह 82 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं. साथ ही 150 से ज्यादा म्यूजिक एलबम में काम कर चुके हैं. हाल ही में पवन सिंह ने 'क्रैक फायटर' नाम की फिल्म साइन की है जिसके लिए उन्होंने 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. इस फिल्म के बाद पवन भोजपुरी के सबसे महंगे एक्टर हो चुके हैं.
Source: IOCL


























