एक्सप्लोरर

Bharti Singh Life: दो वक्त की रोटी के लिए परेशान भारती सिंह की ऐसे बदली किस्मत, कपिल शर्मा ने निभाया खास रोल

Bharti Singh Biography: भारती सिंह (Bharti Singh) ने पंजाब से मुंबई पहुंचने से पहले काफी मुश्किल समय देखा है. भारती की जिंदगी बदलने में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का रोल भी रहा है.

Bharti Singh Struggle Story: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने वो दिन भी देखे हैं जब वह और उनका परिवार दो वक्त की रोटी के लिए भी परेशान था. भारती सिंह (Bharti Singh) ने जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया है फिर सक्सेस ने उनके कदम चूमे हैं. भारती सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि पंजाब से मुंबई पहुंचने तक उन्होंने काफी मेहनत की है. 

भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपनी लाइफ का स्ट्रगल शेयर करते हुए बताया था कि जब वह लाफ्टर चैलेंज के लिए सेलेक्ट हुईं तो उनके आस-पास मौजूद लोगों ने बातें शुरू कर दी थीं. भारती की मां उन्हें मुंबई लाना चाहती थीं लेकिन ऐसा लोग कहते थे इसे मुंबई ले जाओगे तो लड़की की शादी नहीं होगी. भारती (Bharti Singh Struggle) ने बताया कि उनकी मां बहुत स्ट्रांग थीं उन्होंने कभी अपनी हिम्मत को टूटने नहीं दिया. भारती ने बताया कि उनकी मां ने कहा था मैं अपनी बेटी को एक बार तो मुंबई लेकर जाऊंगी, क्योंकि मैं नहीं चाहती कि इसके मन में आए कि मौका मिला था लेकिन मेरी मम्मी नहीं लेकर गईं. 

भारती सिंह (Bharti Singh Life) ने अपनी जिंदगी का किस्सा बताते हुए कहा था कि उन्होंने लाफ्टर चैलेंज (Laughter Challenge) के लिए खूब मेहनत की थी. भारती ने किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने कॉलेज में स्पोर्ट्स ज्वाइन किया था जिससे उनकी फीस माफ हो जाए. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

भारती (Bharti Singh Education) ने बताया कि वह सुबह पांच बजे प्रैक्टिस के लिए जाती थीं. वहां उन्हें खाने का कूपन मिलता था. उस कूपन से बाकी लड़कियां जूस पी लेती थीं लेकिन वह उन्हें बचा लेती थीं. भारती (Bharti Singh) ने कहा कि उन कूपन से वह महीने के आखिरी में फल और जूस खरीद कर घर ले जाती थीं. भारती ने बताया कि उस समय दो वक्त की रोटी का गुजारा मुश्किल होता था, ऐसे में फल देखकर परिवार वाले खुश हो जाते थे. 

अपना Wedding Look डिसाइड करने से पहले, इन Actresses को दुल्हनों के लिबास में देख लीजिए, फिर अपना लुक फाइनल कीजिए

भारती सिंह (Bharti Singh Life) ने बताया कि वह अमृतसर में एक थियेटर जाती थीं. तबतक कपिल शर्मा (Kapil Sharma) लाफ्टर चैलेंज (Laughter Challenge) जीत चुके थे. उन्होंने ही एक दिन कहा कि इस शो का नया सीजन आ रहा है और उसमें तुम्हें भाग लेना चाहिए. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कहने पर वह लाफ्टर चैलेंज में आईं. वहां उन्होंने ऑडिशन दिया और वह मुंबई के लिए सेलेक्ट हो गईं. मुंबई पहुंचने के बाद की कहानी तो सारी दुनिया ही जानती है. भारती (Bharti Singh) ने इसके बाद अपनी काबिलियत के दम पर अपनी किस्मत को बदल डाला. 

 Urfi Javed ने एक बार फिर बोल्डनेस की हदें की पार, एक्ट्रेस के लुक को देख हैरान हुए फैंस

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Scam – Leaked Teaser: दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 'द- स्कैम लीक्ड' का टीजर रिलीज, पेपर लीक और स्टूडेंट सुसाइड पर बेस्ड है शो
दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 'द- स्कैम लीक्ड' का टीजर रिलीज, पेपर लीक और स्टूडेंट सुसाइड पर बेस्ड है शो
'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
CJP Protest: 'शर्म की बात है...' सरकार पर जमकर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- युवाओं के ख़िलाफ़ जंग छेड़ दी है
सरकार पर जमकर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- युवाओं के ख़िलाफ़ जंग छेड़ दी है
Tamil and Telugu OTT Watch: अर्जुन दास की 'कॉन सिटी' से लेकर केस ऑफ कोंडाना तक, ये 4 फिल्में करेंगी धमाका
तमिल-तेलुगू ओटीटी रिलीज: अर्जुन दास की 'कॉन सिटी' से लेकर केस ऑफ कोंडाना तक, ये 4 फिल्में करेंगी धमाका

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget