एक्सप्लोरर

Bhabi Ji Ghar Par Hain : मंगल ग्रह पर जाएंगी अंगूरी भाभी, शो में आएगा नया ट्विस्ट

Bhabi Ji Ghar Par Hain Spoiler : टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' में नया ट्विस्ट आने वाला है. शो में मंगल ग्रह दिखाया जाएगा. जिसे लेकर अंगूरी भाभी काफी एक्साइटेड हैं.

Bhabi Ji Ghar Par Hain Twist : टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं (Bhabi Ji Ghar Par Hain) कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है. इस शो का हर किरदार दर्शकों के दिलों में बस चुका है. इस शो में हर हफ्ते दर्शकों को कुछ मजेदार देखने को मिलता है. जिसके बाद दर्शक हंसी से लोट-पोट हो जाते हैं.  एण्डटीवी का शो 'भाबीजी घर पर हैं' दर्शकों को अंतरिक्ष पर ले जाने के लिए तैयार है. यह शो अपनी एक मनोरंजक आगामी कहानी के साथ दर्शकों को मंगल पर ले जाएगा.

 ऐसा पहली बार हो रहा है, जब भारतीय टेलीविजन पर मंगल ग्रह को दिखाया जाएगा और वह भी कॉमिकल एंगल के साथ. जानी-मानी अभिनेत्री शुभांगी अत्रे, जोकि पारंपरिक और सीधी-सादी अंगूरी भाबी का किरदार निभा रही हैं, इस सीक्वेंस में एक प्रमुख भूमिका निभाती नजर आएंगी. बॉलीवुड और हॉलीवुड में तो कई बार मंगल को लेकर फिल्में बनी हैं मगर अब टीवी पर ये कमाल दिखाया जाने वाला है.

Katrina Kaif Mangalsutra: कैटरीना कैफ ने फ्लॉन्ट किया अपना मंगलसूत्र, जानिए क्यों है खास?

इस सीक्वेंस की शूटिंग करने के अपने अनुभव के बारे में बताते हुये शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाबी) ने कहा, ‘‘स्पेस का कान्सेप्ट बहुत विशाल है और इसमें दर्शकों की बहुत दिलचस्पी रहती है. मुझे भी बचपन से ही अंतरिक्ष की चीजें लुभाती रही हैं और मैं अलग-अलग ग्रहों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुक रहती हूं. मैंने स्पेस से जुड़ी कई फिल्में और शोज देखे हैं और मैं जब भी अंतरिक्ष से जुड़ी चीजों के बारे में सुनती हूं, तो हर बार पहले से ज्यादा रोमांचित हो जाती हूं.

शुभांगी ने आगे कहा- इस शो के निर्माताओं ने जब मुझे मार्स सीक्वेंस के बारे में बताया, तो मुझे ऐसा लगा कि मेरा कोई सपना सच हो गया. मैंने जब पहली बार सेट देखा, तो मुझे लगा कि मानो मैं सच में मंगल पर आ गई हूं. इसे बहुत शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है और दर्शकों को इसे देखकर उतना ही मजा आएगा, जितना हमें इस कहानी की शूटिंग करने में आया. एलियंस की संरचना, वेशभूषा और माहौल ने इसे एक सबसे रोमांचक कहानी बना दिया है. इस सीक्वेंस से जुड़ा कामिकल एंगल इसे और भी दिलचस्प बनाता है. हमारे दर्शकों के लिए मंगल का सफर वाकई में मनोरंजन से भरपूर होगा.

Saif Ali Khan से शादी के बाद जब Amrita Singh ने प्रेग्नेंसी को लेकर कहा था- बच्चे पैदा करके नहीं डालना चाहती करियर में रुकावट

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget