एक्सप्लोरर

9 साल तक चलने के बाद इस वजह से खत्म हो गया था राज कपूर और नरगिस का रिश्ता

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान कायम की. आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं.

नई दिल्ली: बेहतीन एक्ट्रेस नरगिस दत्त ने आज ही के दिन 1981 में दुनिया को अलविदा कहा. आज उनकी 39वीं पुण्यतिथि है. शानदार अभिनेय से नरगिस दत्त ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान कायम की. उनके निभाए किरदार आज भी लोगों के जहन में ताजा हैं. नरगिस ने साल 1935 में आई फिल्म 'तलाश-ए-हक़' में बाल कलाकार के रूप में अपने करियर का आगाज किया.

नरगिस ने फिल्म 'मदर इंडिया' में एक बुजुर्ग महिला का रोल अदा किया था. नरगिस की उम्र उस वक्त 28 साल थी. फिल्म 'मदर इंडिया' में बुजुर्ग महिला राधा का किरदार अदा करने के लिए उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हुई. नर्गिस ने साल 1958 में 'मदर इंडिया' के सह-कलाकार सुनील दत्त से शादी की.

एक वक्त ऐसा भी था जब नरगिस और राज कपूर के अफेयर की चर्चा हर किसी के जुबां पर हुआ करती थी. दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद किया करते थे. हालांकि, दोनों की मोहब्बत शादी का रूप नहीं ले पाई. इसके पीछे वजह थी राज कपूर का शादीशुदा होना. राज कपूर के शादीशुदा होने के बावजूद दोनों का रिश्ता 9 साल तक चला. शादीशुदा होने के बावजूद भी राज कपूर नरगिस से कई बार कह चुके थे कि वह उनसे शादी करेंगे. लेकिन एक लंबे वक्त तक साथ रहने के बाद नरगिस को इस बात का अहसास हो गया था कि राज कपूर न तो अपनी शादी तोड़ सकते हैं और न ही अपने पिता से बगावत कर सकते हैं. ऐसे में नरगिस ने रिश्ता खत्म कर लिया.

मधु जैन ने अपनी किताब में लिखा, 'जब राज कपूर को पता चला कि नरगिस ने सुनील दत्त संग शादी कर ली है तो वह दोस्तों के सामने फूट फूट कर रोए थे. राज कपूर की नरगिस से पहली मुलाकात उनकी शादी होने के चार महीने बाद हुई थी. उनके धर्म भी अलग अलग थे.'

बता दें कि राज कपूर और नर्गिस पहली बार फिल्म 'आग' में साथ नजर आए थे. दोनों की जोड़ी ऑन स्क्रीन जब भी साथ आती थी धमाल मचा देती थी. 3 मई 1981 को 51 साल की उम्र में  नरगिस का  कैंसर से उनका निधन हो गया.

ये भी पढ़ें:

ऋषि कपूर के असमय निधन से आहत हैं 'दामिनि', वीडियो शेयर कर जताया दुख

जानें कौन हैं वो सोनिया जो आखिरी वक्त तक बनी रहीं ऋषि कपूर की परछाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget