एक्सप्लोरर

इस वजह से शादी के बाद छोड़ दी थी Dimple Kapadia ने फिल्म इंडस्ट्री, ऐसे शुरू की दूसरी पारी

डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) ने 16 साल की उम्र में ही बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ शादी कर ली थी. शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था.

मशहूर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) ने महज़ 16 साल की उम्र में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ फिल्म 'बॉबी' साइन की थी. हालांकि, इस फिल्म की रिलीज़ से पहले ही डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) ने सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के साथ सात फेरे लेकर शादी कर ली थी. इस फिल्म के रिलीज होते ही डिंपल एक स्टार तो बन गई थीं लेकिन उन्हें अपने स्टारडम को जीने का मौका नहीं मिला. राजेश खन्ना ये नहीं चाहते थे कि डिंपल शादी (Dimple Kapadia) के बाद फिल्मों में काम करें इसी वजह से डिंपल ने फिल्मों से दूरी बना ली.

जैसे-जैसे वक्त गुज़रा वैसे-वैसे राजेश खन्ना का स्टारडम कम होने लगा जिसकी वजह से उनके पास काम की कमी रहने लगी. ऐसे में डिंपल कपाड़िया ने अपने और अपने बच्चों के लिए फिल्मों में वापसी करने का फैसला किया और जल्दी ही उन्हें एक फिल्म के लिए साइन भी कर लिया गया जिसका नाम था 'सागर'. हालांकि, इस फिल्म को बनने में देर हो गई थी जिसकी वजह से डिंपल की कमबैक फिल्म बनी 'ज़ख्मी शेर'. ये फिल्म साल 1984 में रिलीज़ हुई थी.

दूसरी तरफ राजेश खन्ना को डिंपल का फिल्मों में काम करना बर्दाश्त नहीं हो रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश और डिंपल कपाड़िया के अलग होने के पीछे उनका फिल्मों में काम करना बड़ा कारण बताया जाता है. इसके अलावा राजेश खन्ना अपने खोए हुए स्टारडम की वजह से लगातार परेशान रहने लगे थे, जिसकी वजह से अक्सर दोनों में कहा-सुनी हो जाया करती थी. हालांकि, डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना ने कभी तलाक नहीं लिया. दोनों हमेशा शादी के रिश्ते में रहे लेकिन अलग-अलग. शादी के बाद डिंपल ने 'ज़ख्मी शेर', 'सागर', 'दिल चाहता है', 'क्रांतिवीर', 'राम लखन', 'अजूबा', 'काश', 'अर्जुन', 'ऐतबार', 'दबंग' और 'पटियाला हाउस' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया.

यह भी पढ़ेंः

टीवी के ये पॉपुलर एक्टर और ऐक्ट्रेसेस रह चुके हैं एयर होस्टेस और फ्लाइट अटेंडेंट

भारती सिंह ने मैटरनिटी फोटोशूट के लिए पहना हजारों का गाउन, कॉमेडियन की ड्रेस की कीमत उड़ा देगी होश!

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget