एक्सप्लोरर

आयुष्मान खुराना ने हंदवाड़ा शहीदों के लिए लिखी भावुक कविता, बिग बी से लेकर अनुष्का तक सेलेब्स ने किया सलाम

जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में हुई सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ में शहीदों को बॉलीवुड सेलेब्स ने श्रद्धांजलि दी है.

जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में हुई सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जहां दो आतंकी मारे गए तो वहीं मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए. शहीदों की शहादत पर पूरे देश में गम का माहौल है. वहीं अब बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनकी बहादुरी को सलाम करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी है साथ ही हंदवाड़ा मुठभेड़ की आलोचना. बता दें कि शहीदों के परिवार की झकझोर देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

महानायक अमिताभ ने हंदवाड़ा में हुई घटना को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, "हाल ही में हुए हमले में 'शहीद' की दिल को छू लेने वाली तस्वीरें, साथी अफसरों के परिवार की, सहने के लिए और जिक्र करने के लिए बहुत कुछ, बस, उन पर गर्व है जो किसी और इच्छा से परे हैं, जय हिन्द ! और सलाम."

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी इस घटना पर दिल को छू लेने वाली भावुक कविता ट्वीट की है. आयुष्मान खुराना ने हमले में शहीद हुए जवानों को अपनी एक खास कविता के जरिए श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने लिखा, "देश का हर जवान बहुत खास है, है लड़ता जब तक श्वास है, परिवारों के सुखों का कारावास है, शहीदों की माओं का अनंत उपवास है, उनके बच्चों को कहते सुना है- पापा अभी भी हमारे पास हैं!"

अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट में लिखा, "कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, लांस नायक दिनेश सिंह, नायक राजेश सब इंस्पेक्टर काजी ने हंदवाड़ा कश्मीर में स्थानीय लोगों की रक्षा के लिए अपनी जानें गंवा दीं. उम्मीद करता हूं कि उनकी मृत्यु व्यर्थ नहीं जाएगी. इन वीरों को मेरा शत शत नमन. प्रभु उनके परिवार वालों को शक्ति दें." अभिनेता ऋतिक रोशन ने शहीद हुए वीरों के लिए ट्विटर पर लिखा, "हंदवाड़ा में पांच बहादुर ज़िंदगी खो गयीं. यह दिल तोड़ देने वाला है. देश उनके बलिदान का सदा कर्जदार रहेगा. हमारे शहीदों के इस साहस को सलाम. सभी के परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. प्रार्थनाएं, जय हिंद'.

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हंदवाड़ा में शहीद हुए जवानों के लिए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "जवान भी मांस, ख़ून और जज़्बातों से बने होते हैं. वर्दी पहने पुरुष-महिलाओं और उनके परिवारों को भी उतना ही प्यार, ध्यान और सम्मान चाहिए होता है, जरूरत होती है, जितना कि वर्दी को." बता दें कि अनुष्का शर्रमा के पिता भी डिफेंस से रियाटर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार शाम 7.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार शाम 7.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार शाम 7.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.8 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार शाम तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget