एक्सप्लोरर

Avatar 2 Review: पानी के नीचे होने वाली जंग की है हैरतअंगेज दास्तां, इंसानी जज्बातों की भी दी गई तवज्जो

Avatar 2 Review: जेम्स कैमरून साल 2022 की मच अवेटेड फिल्म 'अवतार - द वे ऑफ वॉटर' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ये फिल्म बेहद शानदार बताई जा रही है. फिल्म के हर सीन रौंगटे खड़े कर देने वाले हैं

Avatar The Way of Water Review: जेम्स कैमरून (James Cameron) अपनी फिल्मों के जरिए जिस सिनेमाई दुनिया को रचते हैं और जिन अनूठी कहानियों को अपने लाजवाब अंदाज में बयां कहते हैं, उनकी कल्पना करना भी किसी के लिए मुश्किल साबित हो सकता है. फिल्म 'अवतार - द वे ऑफ वॉटर' (Avatar The Way of Water) ऐसी ही एक फिल्म हैं जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. हालांकि जेम्स कैमरून 13 साल पहले अपनी ही फिल्म 'अवतार' के ज़रिए सिनेमाई पर्दे पर पैनडोरा के अनूठे संसार को एक बेहद अलहदा अंदाज में दिखाने का करिश्मा कर चुके हैं, लेकिन इस बार जंग पानी के भीतर लड़ी जाती हैं जिसे बड़े ही हैरतअंगेज ढंग से पेश किया गया है.

फिल्म का हर सीन कर देगा सरप्राइज
'अवतार - द वे ऑफ वॉटर' का हरेक सीन, हरेक फ्रेम कुछ इस खूबसूरती के साथ गढ़ा गया है कि दर्शक विस्मित यानी कि सरप्राइज हुए बिना रह पाएंगे  और फिल्म देखते वक्त उनके जेहन में बस यही ख्याल बार-बार आता रहेगा कि आखिर जेम्स कैमरून ने पैनडोरा नामक दुनिया को एक बार फिर से किस तरह से सोचा, लिखा और उसे हकीकत में उतारा होगा.

पानी के नीचे फिल्माया गया है फिल्म कहानी का बड़ा हिस्सा
जैसा कि फिल्म के नाम से ही जाहिर हो‌ जाता है कि फिल्म की कहानी का एक बड़ा हिस्सा पानी के बीच और पानी के नीचे फिल्माया गया है. वैसे तो इस तरह की ढेरों हॉलीवुड फिल्में हैं जिनमें हम सांसें रोक देनेवाले अंडर वॉटर सीक्वेंसेंस देख चुके हैं, मगर 'अवतार - द वे ऑफ वॉटर' की बात ही कुछ और है. फिल्म के अंडर वॉटर और तमाम एक्शन सीक्वेंसेंस लाजवाब है‌ं, जिन्हें बड़े ही स्टनिंग अंदाज में पर्दे पर उतारा गया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Avatar 2 ~ The Way of Water (@avatar2officialmovie)

फिल्म में इंसानी जज्बातों की दी गई तवज्जो
बागी होकर एक नावी बन जा‌नेवाले और पैनडोरा में बस जानेवाले जैक सली से बदला लेने और पैनडोरा पर कब्जा जमाने की इस कहानी में इंसानी जज्बात को भी काफी तरजीह दी गयी है. देखा जाए तो पूरी फिल्म जैक सली और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे  डायरेक्टर जैम्स कैमरून ने बड़े ही जज्बाती ढंग से बयां किया है.

थ्री डी फॉर्मेट में देखी जानी चाहिए फिल्म
13 साल बाद रिलीज हुई फिल्म‌ 'अवतार' की सीक्वल 'अवतार - द वे ऑफ वॉटर' जैम्स कैमरून के लाजवाब इमैजिनेशन और आधुनिक टेक्नोलॉजी का ऐसा खूबसूरत संगम है कि इसे सिनेमा के बड़े पर्दे पर और हो सके तो थ्री डी फॉर्मेट में देखा जाना चाहिए. फिल्म 3.12 घंटे लम्बी है और ऐसे में फिल्म कहीं-कहीं पर नीरस होने का एहसास भी पैदा करती है, लेकिन टोटैलिटी में यह फिल्म जेम्स कैमरून का ऐसा सिनेमाई कारनामा है जिसे लम्बे समय तक तक याद किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 'दीपिका के कपड़े देखने से...' पठान के 'बेशर्म रंग' विवाद को लेकर नेताओं पर भड़कीं स्वरा भास्कर

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस्ताद भगत सिंह' की रिलीज से छह दिन पहले बड़ा बदलाव, आंध्रप्रदेश सरकार ने बढ़ाई टिकिट की कीमतें
'उस्ताद भगत सिंह' की रिलीज से छह दिन पहले बड़ा बदलाव, आंध्रप्रदेश सरकार ने बढ़ाई टिकिट की कीमतें
'मेरे लिए शोहरत मोह-माया है', अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट के बाद पत्नी ऋतिका चौहान ने किया पोस्ट
'मेरे लिए शोहरत मोह-माया है', अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट के बाद पत्नी ऋतिका चौहान ने किया पोस्ट
रिलीज से छह दिन पहले 'धुरंधर 2' पर मंडराया संकट, सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लगे आरोप
रिलीज से छह दिन पहले 'धुरंधर 2' पर मंडराया संकट, सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लगे आरोप
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget