एक्सप्लोरर

अर्शी खान ने मांगी सलमान खान से मदद, बोलीं- दूल्हा ढूंढ दो

अर्शी खान ने सुपरस्टार सलमान खान से मदद की गुहार लगाई हैं. अर्शी खान का कहना है कि सलमान खान ने उनकी अभी तक काफी मदद की है और अब वो ही अर्शी के लिए एक अच्छे दूल्हे की तलाश करें.

'बिग बॉस 14' से मशहूर हुईं अभिनेत्री अर्शी खान ने रिएलिटी शो 'स्वयंवर' के साथ टेलीविजन में फिर से अपनी वापसी की हैं. वह चाहती हैं कि बिग बॉस के मेजबान सलमान खान सही जीवनसाथी चुनने में उनकी मदद करें. अर्शी ने आईएएनएस को बताया, "मुझे लगता है कि सलमान साहब को शो में दूल्हा ढूंढने में मेरी मदद करनी चाहिए. वह इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने आगे बढ़ने और सफल होने में मेरी मदद की है. उन्होंने मुझे 'बिग बॉस' में जीवन भर का सबक दिया है."

शो के फॉर्मेट के मुताबिक, इसमें अर्शी खुद यह तय करेंगी कि उनके किसके साथ जिंदगी में आगे बढ़ना है यानि कि किसे अपने जीवनसाथी के रूप में चुनना है.

'विष' और 'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल' जैसे टेलीविजन शोज में नजर आ चुकीं अर्शी का कहना है कि 'स्वयंवर' के बाद उनका प्लान ओटीटी के और अधिक प्रोजेक्ट्स में शामिल होना है.

वह कहती हैं, "ओटीटी स्क्रीन के लिए मेरे पास फिलहाल कई सारे ऑफर हैं, लेकिन मैं इन्हें कर नहीं पा रही हूं क्योंकि अपने 'स्वयंवर' की शूटिंग में अभी व्यस्त हूं. लेकिन यह खत्म कर लेने के बाद मैं एक्टिंग में दोबारा अपनी वापसी करूंगी और कई सारे ओटीटी प्रोजेक्ट्स साइन करूंगी."

इसके साथ ही आपको बता दें कि अर्शी खान को लगता है कि रियलिटी शो में भाग लेने के लिए मशहूर हस्तियां अनावश्यक विवाद पैदा करती हैं. अर्शी ने मीडिया को बताया, "सेलिब्रिटीज के बीच हमेशा एक गलत धारणा होती है कि अगर वे सस्ते विवादास्पद कृत्यों में शामिल होते हैं, तो यह उन्हें बिग बॉस के घर में आसानी से प्रवेश करने के योग्य बनाता है. जब शो पास होता है, तो हमें बहुत सारी विवादास्पद खबरें पढ़ने को मिलती हैं. खुशी के बीच झगड़े के बारे में, विवाहित जोड़े, बलात्कार के मामले और बेवकूफी भरे सोशल मीडिया के बयान. यह देखना मजेदार होता है कि लोग किस तरह गिर सकते हैं."

अर्शी को आखिरी बार बिग बॉस के सीजन 14 में देखा गया था. पिछले कई दिनों से वो कोरोना संक्रमित होने के कारण अपने घर में ही क्वारंटीन थी. और कुछ वक्त पहले ही उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget