एक्सप्लोरर

अनुराग कश्यप ने पायल घोष के आरोपों को बताया बेबुनियाद, बोले- थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम

अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया के जरिए काफी सारे ट्वीट किए हैं और पायल के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है.

बॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने अभिनेत्री पायल घोष द्वारा लगाए जबरदस्ती करने के गंभीर आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है. अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया के जरिए काफी सारे ट्वीट किए हैं और पायल के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है.

अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया, "क्या बात है , इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में. चलो कोई नहीं. मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए की औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया. थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम. बस यही कहूँगा की जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं."

उन्होंने आगे ट्वीट किया, "बाक़ी मुझपे आरोप लगाते लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए. मैडम दो शादियाँ की हैं,अगर वो जुर्म है तो मंज़ूर है और बहुत प्रेम किया है , वो भी क़बूलता हूँ. चाहे मेरी पहली पत्नी हों, या दूसरी पत्नी हों."

अनुराग कश्यप आगे लिखते हैं, "या कोई भी प्रेमिका या वो बहुत सारी अभिनेत्रियाँ जिनके साथ मैंने काम किया है , या वो पूरी लड़कियों और औरतों की टीम जो हमेशा मेरे साथ काम करती आयीं हैं , या वो सारी औरतें जिनसे मैं मिला बस , अकेले में या जनता के बीच."

उन्होंने आगे लिखा, "मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूँ ना तो कभी किसी क़ीमत पे बर्दाश्त करता हूँ. बाक़ी जो भी होता है देखते हैं. आपके वीडियो में ही दिख जाता है कितना सच है कितना नहीं, बाक़ी आपको बस दुआ और प्यार. आपकी अंग्रेज़ी का जवाब हिंदी में देने के लिए माफ़ी."

इसके साथ ही अनुराग कश्यप ने ये भी बताया कि उन्हें काफी सारे फोन आ रहे है. वो लिखते हैं, "अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं. यह बस शुरुआत है. बहुत फ़ोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा. यह भी पता है कि पता नहीं कहाँ कहाँ से तीर छोड़ें जाने वाले हैं. इंतेज़ार है."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
'परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
क्या है दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' का विवाद? 3 साल क्यों अटकी रही, 127 कट्स और OTT से हटने की इनसाइड स्टोरी
'सतलुज' का विवाद? 3 साल क्यों अटकी रही? 127 कट्स और OTT से हटने की इनसाइड स्टोरी
ओटीटी से हटते ही ऑनलाइन लीक हुई दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज', शेयर हो रहे पायरेटेड लिंक
ओटीटी से हटते ही ऑनलाइन लीक हुई दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज', शेयर हो रहे पायरेटेड लिंक
Peddi OTT Release Date: राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'पेद्दी' अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OPEC+ करेगा बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ करेगा बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget