कोरोना पॉजिटिव अमिताभ बच्चन नानावती अस्पताल में भर्ती, जानिए कैसे गुजार रहे हैं वक्त
बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई नाम सामने आए जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इनमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्य़ा राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, अराध्या, जैसे तमाम लोग मौजूद हैं.

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस वक्त मुंबई के नानावती अस्पताल में एडमिट हैं. ऐसे में डॉक्टर्स उनका पूरा पूरा खयाल रख रहे हैं. डॉक्टर्स की सेवा देख कर बिग बी ने सोशल मीडिया पर डॉक्टर्स के नाम एक पोस्ट लिखा है जिसमें अमिताभ बच्चन ने डॉक्टर्स को भगवान का अवतार कहा है.
अमिताभ बच्चन अस्पताल में नोवल कोरोनावायरस से लड़ने के दौरान सेल्फ आइसोलेशन में अपने जीवन, निर्णयों और अपने फैसलों के परिणामों पर पुन: विचार कर रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बिग बी ने अपने पिता दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन की कुछ पंक्तियों को शेयर किया था और इस बात का जिक्र किया है कि अभी उनके हाथों में वो वक्त मिला है, जिससे वो अपने हर फैसलों पर एक बार फिर से नजर दौड़ा सकते हैं. पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

अपने पोस्ट की शुरुआत में उन्होंने लिखा है, ‘जिंदगी की हडबडी में, मुझे भला कहां समय मिला, कहीं बैठने का, कुछ देर सोचने का और कि मैंने जो किया, जो मैंने कहा और जो मैंने माना उसमें क्या अच्छा था और क्या बुरा अब मुझे समय मिला है.’
उन्होंने आगे लिखा ‘इन पलों में मन में, पीछे छोड़ी गई घटनाओं के शब्दों, ऐसी घटनाएं, जिन्हें लेकर कभी भी कल्पना कर सकते हैं. विशिष्ट, सटीक और घटना की स्पष्टता के साथ और आप आश्चर्य करते हैं. आश्चर्य करते हैं कि इसका क्या परिणाम सामने आया है और आप आश्चर्य करते हैं कि क्या इसे अलग तरह से किया जाना चाहिए था या नहीं किया जा सकता था, लेकिन आश्चर्य है कि आप उतना ही कर सकते हैं. जो नसीब में होता वही होता है.’
अमिताभ बच्चन को नानावटी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है, वहीं उनके बेटे, अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्य राय और पोती आराध्या भी उसी अस्पताल में भर्ती हैं. आपको बता दें, बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े बड़े सेलेब्स तक कोरोना वायरस पहुंचता नजर आ रहा है. अमिताभ बच्चन के परिवार और अनुपम खेर के परिवार के बाद रवि किशन के पीए भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं सारा अली खान के ड्राइवर भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. इधर, एक्ट्रेस रेखा को भी होम क्वॉरंटाइन किया गया है.
































