एक्सप्लोरर

अमेरिकी स्टेट ने बॉलीवुड के हीमैन को दिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, धर्मेंद्र ने किया शुक्रिया अदा

हिंदी सिनेमा के उम्दा अभिनेता धर्मेंद्र को अमेरिकी के न्यू जर्सी ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॉर्ड दिया. धर्मेंद्र को ये अवॉर्ड दिया जाना बॉलीवुड के लिए हमेशा के लिए एक ऐतिहासिक पल रहेगा. धर्मेंद्र ने सभी को इसके लिए शुक्रिया अदा किया है.

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. स्टेट सीनेट और महासभा की तरफ से पारित संयुक्त विधायी प्रस्ताव पास किया गया था. जिसके बाद न्यू जर्सी राज्य की तरफ से धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया. विधानमंडल के दोनों सदनों ने फिल्म जगत में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले धर्मेंद्र को पुरस्कार देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. धर्मेंद्र ने छह दशकों के अपने करियर के दौरान 300 फिल्मों में अभिनय का जौहर दिखा है.

धर्मेंद्र ने कहा गर्व महसूस कर रहा हूं

वहीं इस पुरस्कार को स्वीकार करते हुए धर्मेंद्र ने खासी खुशी जाहिर की है. पुरस्कार को लेकर शुक्रिया अदा करते हुए धर्मेंद्र ने कहा कि मैं इस सम्मान से बेहद खुश हूं और गर्व महसूस कर रहा हूं.

धर्मेंद्र के योगदान को दुनिया याद रखेगी

ये पुरस्कार अमेरिका में हिंदी सिनेमा के एक प्रमुख प्रकाशन बॉलीवुड इनसाइडर की तरफ से वर्चुअली दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को दिया गया है. धर्मेंद्र को सम्मानित करने को लेकर बॉलीवुड इनसाइडर के वरिंदर भल्ला ने कहा कि एक भारतीय अभिनेता को अमेरिकी राज्य विधानमंडल की तरफ से पहली बार पुरस्कार दिया जाना ऐतिहासिक है. भारतीय सिनेमा को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता दिलाने में धर्मेंद्र के योगदान को दुनिया याद रखेगी. वहीं सीनेट में धर्मेंद्र को सम्मानित करने का प्रस्ताव पेश करने वाले सीनेटर माइकल डोहर्टी ने न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत, राजदूत रणधीर जायसवाल, बॉलीवुड इनसाइडर प्रकाशक भल्ला, पद्मश्री डॉ. सुधीर पारिख, न्यूज इंडिया टाइम्स के प्रकाशक और एसेंशमैन उपेंद्र चिवुकुला ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए धर्मेद्र को सम्मानित किया. इस दौरान सीनेटर डोहर्टी ने घोषणा की है कि इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से सभी 40 सीनेटरों और महासभा के 80 सदस्यों ने पारित किया है.

ये भी पढ़ें-

पिता को याद कर फिर भावुक हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

कोई अभिनेत्री तो कोई स्क्ववैश प्लेयर, मिलिए इंडियन क्रिकेटर्स की खूबसूरत पत्नियों से

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Peddi Box Office Day 2: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का जलवा बरकरार, 100 करोड़ के क्लब से है इतनी दूर, जानें कलेक्शन
दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का जलवा बरकरार, 100 करोड़ के क्लब से है इतनी दूर, जानें कलेक्शन
Friday Box Office: फ्राइडे को 'पेद्दी' का पलड़ा भारी, जानें- 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का 9.30 बजे तक का कलेक्शन
फ्राइडे को 'पेद्दी' का पलड़ा भारी, जानें- 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का 9.30 बजे तक का कलेक्शन
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
'सेट पर मजा नहीं आता', अनिल कपूर को याद आए शूटिंग के पुराने दिन, डेविड धवन ने फराह खान को सुनाया किस्सा
'सेट पर मजा नहीं आता', अनिल कपूर को याद आए शूटिंग के पुराने दिन, डेविड धवन ने फराह खान को सुनाया किस्सा

वीडियोज

Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi
ABP Report | FIR ON Khan Sir : मुसीबत में फसें खान सर | Khan Sir controversy | Patna Police
UP Encounter | Mahadangal: 2027 चुनाव से पहले ही अखिलेश vs योगी! | Ghaziabad Breaking Khora | UP
Khan Sir Controversy: फैसल खान के पीछे बिहार पुलिस...कहां भागे सर? | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बगावत के बीच अभिषेक बनर्जी को मिला ममता का साथ, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्त पर कोर्ट जाएगी TMC
बगावत के बीच अभिषेक बनर्जी को मिला ममता का साथ, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्त पर कोर्ट जाएगी TMC
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Embed widget