एक्सप्लोरर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने कही आर्थिक रूप से परेशान होने की बात

नवाजुद्दीन से तलाक मांगने वाली आलिया ने आर्थिक तंगी से गुजरने का दावा करते हुए कहा कि पहले उन्हें नवाज की ओर से पहले हर महीने 3 लाख रुपये मिलते थे, मगर पिछले 3 महीने से महज 50,000 रुपये दिये जा रहे हैं.

मुम्बई: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तरफ से पत्नी आलिया को भेजे गये मानहानि नोटिस को लेकर जब एबीपी न्यूज़ ने आलिया सिद्दीकी से सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि उनके वकील ही इस बारे में ज्यादा अच्छे से बात कर पाएंगे. ऐसे में एबीपी न्यूज़ ने जब आलिया के वकील अभय सहाय से संपर्क किया, तो उन्होंने फिलहाल इस मसले पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

उल्लेखनीय है कि आलिया ने नवाज पर अपने कानूनी नोटिस का जवाब नहीं दिये जाने, घर की ईएमआई‌, गुजारा भत्ता, बच्चों की स्कूल फीस व उनकी देखभाल के लिए पैसे नहीं दिये जाने का आरोप लगाया था. इन सभी आरोपों को झूठा बताते हुए नवाज के वकील अदनान शेख ने आलिया को मानहानि का नोटिस भेज 15 दिनों के भीतर लिखित रूप से माफी मांगने को कहा है. नवाजुद्दीन के वकील ने एबीपी न्यूज़ से कहा था कि उनके पास बैंक के सारे ट्रांजैक्शन के सबूत हैं,‌ जिससे साफ हो जाता है कि अलगाव के बाद भी आलिया की सारी जरूरतें पूरी की जा रही हैं.

नवाजुद्दीन की ओर से भेजे गये मानहानि के नोटिस को लेकर आलिया ने भले ही चुप्पी साध ली हो, मगर मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से एबीपी न्यूज़ से फोन पर बात करते हुए आलिया ने दावा किया कि लॉकडाउन से पहले तक हर महीने उन्हें मेंटेनेस के तौर 3 लाख रुपये दिये जाते थे,‌ मगर मार्च महीने से यानि लॉकडाउन शुरू होने के बाद से उन्हें नवाजुद्दीन की तरफ से हर महीने महज़ 50,000 रुपये ही दिये जा रहे हैं, जिससे उन्हें घर चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

आलिया ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि मासिक रूप से मिलनेवाले 50,000 रुपये में उनके लिए घर चलाना बेहद मुश्किल काम है. उन्होंने कहा कि वो 60 लाख रुपये कीमत की अपनी मिनी कूपर कार की ईएमआई ही 1.33 लाख रुपये आ रही थी. ऐसे में उन्हें 15 लाख रुपये में कार बेचने पर मजबूर होना पड़ा. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा कि घर चलाने में आ रही मुश्किल के चलते 4-5 साल पुरानी कार को उन्होंने 15 लाख रुपये में बेच दिया है.

एबीपी न्यूज़ से आलिया सिद्दीकी ने कहा, ""मैंने कभी इस बात से इनकार नहीं किया कि मुझे नवाजुद्दीन की ओर से पैसे नहीं दिये जा रहे हैं. आप मेरे बैंक अकाउंट भी देख सकते हैं कि मुझे कितने पैसे मिल रहे हैं. अपने ड्राइवर को 20,000 रुपये और अपने घरेलू स्टाफ को 20,000 प्रति महीने दे रहीं हूं और ऐसे में घर खर्च के लिए महज़ 10,000 रुपये ही घर खर्च के लिए बच रहे हैं. आप ही बताइए कि 10,000 रुपये में मैं क्या कुछ सकती हूं?"

जब एबीपी न्यूज़ ने नवाज के वकील के इस दावे के बारे में बताया कि नवाज मासिक तौर पर हर महीने 85000 रुपये देकर घर की किश्त चुका रहे हैं और घर की तमाम जरूरतों को भी पूरा कर रहे हैं, तो इसपर आलिया ने कहा कि कोई भी उनके बैंक डिटेल्स चेक कर सकता है कि उनके अकाउंट में नवाजुद्दीन की ओर से कितने पैसे आ रहे हैं,‌ जिससे पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इरुमुडी' ने पहले दिन तोड़े 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की तेलुगु की 5वीं बड़ी ओपनर
'इरुमुडी' ने पहले दिन तोड़े 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की तेलुगु की 5वीं बड़ी ओपनर
Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Embed widget