एक्सप्लोरर

'स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड्स' से सम्मानित हुईं Alia Bhatt, एक्ट्रेस बोलीं- मेरे लिए बड़े सम्मान की बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को  'स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड्स' (Priyadarshni Academy Smita Patil Memorial Award ) से सम्मानित किया गया है. 

Alia Bhatt Smita Patil Memorial Award : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की लाइफ में एक के बाद एक कई गुड न्यूज़ आ रहे हैं. जहां एक्ट्रेस को इनदिनों ब्रह्मास्त्र के सक्सेस की खुशी मिली हैं, वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के दिनों को भी एंजॉय कर रही हैं. अब आलिया भट्ट को लेकर एक और बड़ी न्यूज़ सामने आई है. दरअसल, आलिया भट्ट को  'स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड्स' (Priyadarshni Academy Smita Patil Memorial Award ) से सम्मानित किया गया है. 

आलिया भट्ट को भारतीय सिनेमा में सराहनीय योगदान के लिए प्रियदर्शनी अकादमी स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है. गैर-लाभकारी सामाजिक-सांस्कृतिक और शैक्षिक संगठन, प्रियदर्शनी अकादमी की 38वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान आलिया को ये सम्मान दिया गया है. इसके लिए केंद्रीय मंत्रियों द्वारा सोमवार को एक वेबिनार का आयोजन किया गया था. 

इस वेबिनार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी आलिया भट्ट संग वीडियो के जरिए जुड़े. वहीं स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड्स को पाकर आलिया भट्ट भी बेहद खुश हैं. ये सम्मान लेते हुए आलिया ने कहा कि मैं प्रियदर्शनी अकादमी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित करने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि आज यहां होना मेरे लिए एक बड़े सम्मान की बात है, जिसे मैं आने वाले सालों में संजो कर रखूंगी.


स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड्स' से सम्मानित हुईं Alia Bhatt, एक्ट्रेस बोलीं- मेरे लिए बड़े सम्मान की बात

आलिया ने आगे इस अवसर पर कहा कि भारत में कला की सबसे अविश्वसनीय विरासत है और मैं हमेशा से आभारी हूं कि हमारा काम इसका एक हिस्सा है. एक्ट्रेस ने आगे कहा- सिनेमा हमें सपनों की सुंदरता में विश्वास करने, समर्पण और विनम्रता के साथ उनका पालन करने और कभी नहीं छोड़ने का महत्व सिखाता है.
स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड्स' से सम्मानित हुईं Alia Bhatt, एक्ट्रेस बोलीं- मेरे लिए बड़े सम्मान की बात

बता दें कि आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र इनदिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. आलिया का नाम उन चुनिंदा एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है जिन्होंने अपने अब तक के करियर में ज्यादातर हिट फिल्में ही दी हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO: 150 करोड़ के बजट में बनी 'धमाल 4' ने 26 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट
150 करोड़ के बजट में बनी 'धमाल 4' ने 26 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन, ब्लड कैंसर ने ली जान
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
Alpha Worldwide Closing Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' का नहीं चला जादू, जानें-वर्ल्डवाइड कितना रहा फाइनल कलेक्शन
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का नहीं चला जादू, जानें-वर्ल्डवाइड कितना रहा फाइनल कलेक्शन

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget