एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में शूटिंग को लेकर बोले अक्षय कुमार, कहा- यह अनुभव कुछ अलग था

नाशिक के पुलिस कमिश्नर के साथ वेबिनार के दौरान एक बार फिर से शहर के पुलिस बल की ओर हाथ बढ़ाते हुए अक्षय कुमार ने आम लोगों से लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन करने और जरूरी सावधानियां बरते की सलाह दी

मुम्बई: लॉकडाउन के बीच अक्षय कुमार ने मुम्बई के कमालिस्तान स्टूडियो में कोरोना काल में आत्मनिर्भर बनने और कोरोना वायरस से सावधानीपूर्वक लड़ने‌ से जुड़े एक सरकारी विज्ञापन की शूटिंग में हिस्सा‌ लिया था जिसकी काफी चर्चा हुई थी.

अक्षय कुमार ने आज शूटिंग के उस अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, "कई दिनों के बाद में कैमरे के सामने को लेकर बेहद उत्साहित था. मुझे अजीब भी लग रहा था कि क्योंकि सामान्य दिनों के मुकाबले सेट पर आधे से भी कम क्रू मौजूद था. सोशल डिस्टांसिंग का ख्याल रखते हुए लोगों से मिलना-जुलना एक अलग सा एहसास करा रहा था क्योंकि आमतौर पर हम गले मिलते हैं और एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं. मैं बाल्की सर (निर्देशक) को गले नहीं लगाया पाया."

अक्षय कुमार ने आगे कहा, "शूटिंग के दौरान हर चीज को बार-बार सैनिटाइज़ किया जा रहा था. हमें लोगों का बॉडी टेम्परेचर चेक करने के साथ साथ हमेशा मुंह पर मास्क पहनने रहना पड़ा. जब असिस्टेंट कोई सीन समझाने आते थे, तो वो भी एक निश्चित दूरी पर खड़े होते थे. कुछ लोगों ने तो मास्क शील्ड भी पहन रखा था. ऐसा लग रहा था मानो हम युद्ध के‌ लिए जा रहे हों."

लॉकडाउन में शूटिंग को लेकर बोले अक्षय कुमार, कहा- यह अनुभव कुछ अलग था

उल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार ने यह तमाम बातें नाशिक पुलिस कमिश्चर विश्वास नागरे पाटिल के साथ आज आयोजित एक वेबिनार के दौरान कहीं. इस दौरान अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे नाशिक पुलिस की जमकर तारीफ और हौसलाअफजाई की. उल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार ने हाल ही में नाशिक पुलिस को 500 ऐसे विशेष रिस्ट बैंड्स मदद स्वरूप दिये थे, जिनकी मदद से कोविड के लक्षणों के बारे में जानकारी मिलती है. अक्षय कुमार ने अब केंद्रीकृत ऑनलाइन स्वास्थ्य प्रणाली के लॉन्च में अपना सहयोग दिया है, जिसके जरिए नाशिक पुलिस के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा सकेगी.

इस वेबिनार के मौके पर अक्षय कुमार ने कहा कि अनलॉक-1 के दौरान कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है और ऐसे में सभी को और भी ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है. उन्होंने‌ कहा कि जिन लोगों के पास घर बैठकर काम‌ करने की सुविधा है,‌ वो घर बैठकर काम करें और जो लोग बाहर जा रहे हैं, वो मास्क पहनकर निकलें और अपने नाक और मुंह को अच्छी तरह से ढंकें. उन्होंने बार-बार हाथ धोने से लेकर जरूरी चीजों को ऑनलाइन ऑर्डर देने हर तरह की सावधानी बरतने‌ की सलाह दी. उन्होंने जरूरतमंदों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाने की भी बात कही. लॉकडाउन में शूटिंग को लेकर बोले अक्षय कुमार, कहा- यह अनुभव कुछ अलग था

अक्षय ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने‌ की सलाह देते हुए, "आहिस्ता-आहिस्ता सभी लोग जल्द काम पर लौटेंगे... हम सबको काम पर जाना होगा और ऐसे में हमारा डरना सही नहीं होगा. अगर हम डर गये तो हम ये लड़ाई हार जाएंगे. हमें आगे बढ़कर‌ इसका मुकाबला करना होगा." उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा बनाये गये नियमों का कड़ाई से पालन करना ही कोरोना से लड़ने का सबसे कारगर उपाय है."

अक्षय कुमार ने कहा कि हम जिस तरह से फ्लू और सर्दी के साथ जीते आये हैं, हमें उसी तरह से हमें आगे जीना होगा. उन्होंने कहा, "अब यह एक सामान्य बात हो गयी है और अब हमें सभी तरह के एहतियात बरतने होंगे... हमें डरने की जरूरत नहीं है. अगर आप डर जाएंगे तो आपकी प्रतिकारक क्षमता कम हो जाएगी."

यहां पढ़ें

श्वेता तिवारी की एक्टिविटी पर नजर रख रहे हैं अभिनव कोहली, फहमान खान संग पत्नी का वीडिया किया शेयर

'खलनायक' के रीमेक को लेकर माधुरी हैं अंजान, जानें-अभिनेत्री ने क्या कहा?

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओटीटी के दौर में साउथ में क्यों कायम है थिएटर कल्चर? नॉर्थ से क्या है अलग?
ओटीटी के दौर में साउथ में क्यों कायम है थिएटर कल्चर? नॉर्थ से क्या है अलग?
बिग बॉस 20: राशन टास्क में बवाल, मैरी कॉम जमीन पर गिरी, लव और यंग डीएसए में हुई लड़ाई
बिग बॉस 20: राशन टास्क में बवाल, मैरी कॉम जमीन पर गिरी, लव और यंग डीएसए में हुई लड़ाई
'द पैराडाइज' ने मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, 'द वन' ने भी किया धमाका
'द पैराडाइज' ने मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, 'द वन' ने भी किया धमाका
करीना कपूर के शो में दिखेंगी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा, यूजर्स बोले- इस कोलैब का सोचा ही नहीं था
करीना कपूर के शो में दिखेंगी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा, यूजर्स बोले- इस कोलैब का सोचा ही नहीं था

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget