एक्सप्लोरर

ट्रांसजेंडरों के लिए अक्षय कुमार करने जा रहे हैं ये नेक काम, आप भी करेंगे अभिनेता की तारीफ

बीते दिनों अक्षय ने ट्विटर पर अपनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अपने लुक की एक झलकी साझा की है. इस तस्वीर में अक्षय एक लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रहे हैं और उनके माथे पर लाल बिंदी और सिर पर जुड़ा है.

नेशनल अवार्ड विजेता अक्षय कुमार और 'लक्ष्मी बॉम्ब' के निर्देशक राघव लॉरेंस ने एक अच्छी पहल करते हुए चेन्नई में ट्रांसजेंडरों के लिए घर बनाने का फैसला लिया है. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वीरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई एक पोस्ट के अनुसार, अक्षय ने चेन्नई में ट्रांसजेंडरों के लिए पहली बार बन रहे घर के लिए 1.5 करोड़ रुपये दान में दिए हैं.

वीरल ने लिखा है, "चेन्नई में पहली बार ट्रांसजेंडरों के लिए बनाए जा रहे घर के लिए अक्षय कुमार ने 1.5 करोड़ रुपये दान में दिए हैं. 'लक्ष्मी बॉम्ब' अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक राघव लॉरेंस चेन्नई में पहली बार ट्रांसजेंडरों के लिए घर का निर्माण कर रहे हैं."

राघव ने भी सोशल मीडिया के माध्यम ट्रांसजेंडरों के उत्थान के लिए उन्हें आश्रय देने की जानकारी साझा की. भयानी ने लिखा, "अक्षय का भी शुक्रिया जो उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये इसी नेक काम के लिए दिए."

उल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' में एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाने वाले हैं. बीते दिनों अक्षय कुमार ने आज अपनी आने वाली फिल्म में अपने लुक का खुलासा किया है. इस लुक में अक्षय कुमार एक ट्रांसजेंडर के लुक में नजर आ रहे हैं. इस किरदार को लेकर अक्षय का कहना है कि यह एक ऐसा किरदार है जिसे लेकर वो उत्साहित भी हैं और नर्वस भी. उन्होंने कहा कि कम्फर्ट जोन के बाहर ही जिंदगी की शुरुआत होती है.

अक्षय ने ट्विटर पर अपनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अपने लुक की एक झलकी साझा की है. इस तस्वीर में अक्षय एक लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रहे हैं और उनके माथे पर लाल बिंदी और सिर पर जुड़ा है. वह किसी मंदिर में देवी मां की प्रतिमा के सामने खड़े नजर आ रहे हैं.

इस तस्वीर के कैप्शन में अक्षय ने लिखा, "नवरात्रि अपने अंदर की देवी को नमन करने और अपनी असीम शक्ति का जश्न मनाने के बारे में है. इस शुभ अवसर पर, मैं लक्ष्मी के रूप में मेरे लुक को आपके साथ साझा कर रहा हूं. एक ऐसा चरित्र जिसे लेकर मैं उत्साहित भी हूं और नर्वस भी, लेकिन फिर बात यही आती है कि जिंदगी की शुरुआत कम्फर्ट जोन के बाहर ही होती है."

जब दीपिका ने ट्रोल करते हुए रणवीर से कहा- आज रात तुम्हें खाना नहीं मिलेगा

अक्षय की इस लुक को लेकर फैंस के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं. जहां कुछ फैंस अक्षय की इस लुक लेकर पॉजिटिव रिएक्ट कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसे लेकर अक्षय को ट्रोल भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये करने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत है. वहीं, एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अब बस यही कमी रह गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सालों बाद फिर मिले 'कुसुम' के अभय-कुसुम, दिवाली पर पुरानी यादों में खोए सितारे
सालों बाद फिर मिले 'कुसुम' के अभय-कुसुम, दिवाली पर पुरानी यादों में खोए सितारे
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सुहाना खान ने बिखेरा जलवा, ब्रोकेड लहंगे से नहीं हटेगी नजर
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सुहाना खान ने बिखेरा जलवा, ब्रोकेड लहंगे से नहीं हटेगी नजर
'रामायण' 2 दिनों में 98 करोड़ के पार, दूसरे दिन 'गदर 2' समेत 7 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स
'रामायण' 2 दिनों में 98 करोड़ के पार, दूसरे दिन 'गदर 2' समेत 7 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स
सलमान खान का बड़ा तोहफा, 11 रुपये में मिलेगी 'मातृभूमि' की टिकट, लेकिन ये है शर्त
सलमान का बड़ा तोहफा, 11 रुपये में मिलेगी 'मातृभूमि' की टिकट, लेकिन ये है शर्त

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इरफान अंसारी के बयान पर चुप्पी क्या आपकी 'मौन' सहमति? नितिन नवीन का राहुल गांधी से सवाल
इरफान अंसारी के बयान पर चुप्पी क्या आपकी 'मौन' सहमति? नितिन नवीन का राहुल गांधी से सवाल
UP बीजेपी में दलित चेहरे की तलाश, कमलेश पासवान पर दांव लगाएगी पार्टी?
UP बीजेपी में दलित चेहरे की तलाश, कमलेश पासवान पर दांव लगाएगी पार्टी?
वनतारा: 18 महीने के मासूम हाथी माया को केरल से जामनगर किया एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी ने की पहल
वनतारा: 18 महीने के मासूम हाथी माया को केरल से जामनगर किया एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी ने की पहल
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
Explained: सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
'हीरोइन कहां हैं?' 'मातृभूमि' के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात
'हीरोइन कहां हैं?' 'मातृभूमि' के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात
Embed widget